---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं’, विधायक अनंत सिंह का बड़ा ऐलान-अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

बिहार की सियासत में अपने बेबाक अंदाज और रसूख के लिए मशहूर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. 'यह मेरा आखिर चुनाव है ' बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं.

---खबर नीचे जारी है---

बिहार की राजनीति में अपने दबदबे के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा. अगली बार चुनावी मैदान में उनका बेटा उतरेगा. अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब जब यह तय है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहेहैं, तो मैनें भी तय कर लिया है कि अब आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे.

“जब नीतीश जी नहीं, तो मैं भी नहीं”

अनंत सिंह ने अपने इस फैसले के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा को सबसे बड़ा कारण बताया है. उन्होंने कहा कि “मैंने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे, तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा. अब जब यह चर्चा तेज है कि नीतीश जी राज्यसभा जा रहे हैं, तो मैंने भी अपना मन बना लिया है. यह मेरा अंतिम कार्यकाल है.”

---खबर नीचे जारी है---

अब ‘लाल’ संभालेगा मोकामा का किला

सिर्फ संन्यास ही नहीं, अनंत सिंह ने उत्तराधिकार को लेकर भी तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने घोषणा की है कि अगले विधानसभा चुनाव में वह खुद मैदान में उतरने के बजाय अपने बेटे (बाल-बुतुरु) को चुनावी अखाड़े में उतारेंगे. मोकामा की जनता के बीच ‘छोटे सरकार’ के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह का यह फैसला उनके समर्थकों के लिए काफी चौंकाने वाला है.

First published on: Mar 16, 2026 01:08 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola