Punjab news: मुख्यमंत्री मान ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहादत दिवस पर उनसे जुड़े 147 गांव और शहरों के विकास के लिए 71 करोड़ रूपये का चेक बांटे जो कि उनके विकास के लिए खर्च किए जाएंगे. गुरु साहिब के पवित्र स्थलों की देखभाल और संगत के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. उन्होंने लोगों से गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया और आयोजनों में शामिल होने की अपील की।
CM मान ने गुरु तेग बहादुर जी को दी श्रद्धांजलि
नौवें पातशाह श्री हुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब के ,मुख्यमंत्री मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरु साहिब के राज्य के 142 चरण-स्पर्श प्राप्त गांवों और शहरों के विकास को गति देने के लिए 71 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री मान ने आज इस चेक वितरण समारोह के दौरान पंजाब सरकार का विनम्र प्रयास बताते हुए कहा कि गुरु साहिब जी की शहादत, महान जीवन और दर्शन के आगे ये प्रयास बहुत ही मामूली हैं,लेकिन पंजाब सरकार गुरु साहिब जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान के रूप में अपना कर्तव्य निभा रही है. उन्होंने बताया कि इन ग्रांटों का उपयोग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, संगत के लिये सुख-सुविधाओं, पवित्र स्थलों के आने-जाने के मार्गों के सजाना तथा और आवश्यक विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि इन गांवों और शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास गुरु साहिब जी के पवित्र स्थलों की देखभाल, उनके प्रचार-प्रसार तथा संगत के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है.
इस कार्यक्रम में मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों से गांवों और शहरों के सरपंचों, काउंसलरों तथा अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को विकास के चेक दिए जाएंगे. CM मान ने कहा कि नौवें सिख गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाना हम सभी के लिए एक गर्व की बात है. गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अतुलनीय बलिदान दिए. उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में इस सभी महान आयोजनों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिल रहा है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार ने बहुत जी जान से मेहनत की है और इसको सफल बनाया है.
मुख्यमंत्री ने लोगों को श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए काफी प्रेरित किया. आपको बता दें कि सीएम मान ने कहा कि गुरु साहिब जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का सार्वभौमिक संदेश आज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नजरिए में भी अत्यंत महत्व रखता है.
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित हो रहे नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हों. साथ ही संगत की सुविधा के लिए एम्बुलेंस, डिजिटल म्यूजियम, लंगर और अन्य प्रबंध किए गए हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
16 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
18 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
7 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines