Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परोसी अक्षय पात्र की 5 अरबवीं थाली, बच्चों को परोसा भोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के 5 अरबवीं थाली परोसने के ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों को भोजन परोसा. यह पहल देश में बच्चों के पोषण और शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 17, 2026 18:00

राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन ने 5 अरबवीं थाली परोसने का उत्सव मनाया. 25 वर्ष की इस साधना-यात्रा के उत्सव में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि, शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए. कार्यक्रम में अक्षय पात्र के संस्थापक-चेयरमैन और इस्कॉन बेंगलोर के प्रेसिडेंट श्री मधु पंडित दास तथा वाइस चेयरमैन श्री चंचलापति दास उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का विषय ‘सुपोषित और सु​शि​क्षित भारत से विकसित भारत’ था, जिसने विकसित भारत के लिए बाल पोषण और शिक्षा की दिशा में सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया. इस कार्यक्रम में अक्षय पात्र के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रतिष्ठित नेता, सार्वजनिक नीति से जुड़े विचारक, परोपकारी, साझेदार, समर्थक और अन्य प्रमुख हितधारक शामिल हुए.

---विज्ञापन---

इसके अलावा अक्षय पात्र के कुछ पूर्व लाभार्थी, छात्र, अभिभावक, शिक्षक और सरकारी स्कूलों के कर्मचारी भी उपस्थित थे. उत्सव के दौरान माननीय राष्ट्रपति ने बच्चों को उपहार दिए और उन्हें भोजन परोसकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2026 05:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.