करण अडानी ने ओडिशा में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, राज्य को आर्थिक हब बनाने की दिशा में कदम

अदाणी ग्रुप ने ओडिशा में डिजिटल, ऊर्जा और निर्माण क्षेत्रों में 33,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया.
इससे राज्य में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और औद्योगिक तथा तकनीकी विकास को मजबूती मिलेगी.

करण अडानी ने ओडिशा में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, राज्य को आर्थिक हब बनाने की दिशा में कदम
विज्ञापन

अदाणी ग्रुप ने ओडिशा में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है, जिसमें डिजिटल, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं. यह निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. करण अदाणीने बताया कि कंपनी 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, जिससे ओडिशा भारत के आर्थिक विकास का एक अहम केंद्र बन सकेगा.

इसमें भुवनेश्वर के इंफो वैली में 800 करोड़ रुपये का डेटा सेंटर बनाया जाएगा, जिससे एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और करीब 200 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके अलावा, कटक के पास 30,181 करोड़ रुपये की लागत से थर्मल पावर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे बिजली की आपूर्ति मजबूत होगी और लगभग 7,000 नौकरियां मिलेंगी. वहीं, 2,100 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट फैक्ट्री भी बनाई जाएगी, जिससे निर्माण कार्यों को मदद मिलेगी और करीब 2,500 लोगों को रोजगार मिलेगा.

Advertisment

अदाणीने कहा कि ओडिशा में प्राकृतिक संसाधन, लंबा समुद्री तट और युवाओं की बड़ी आबादी है, जो इसे निवेश के लिए बेहतर बनाती है. साथ ही, राज्य सरकार की अच्छी नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण ओडिशा तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य का लक्ष्य 2036 तक 500 बिलियन डॉलर और 2047 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है.

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ