आज आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियरो और नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लुधियाना में काले झंडों से स्वागत किया. “पूर्वांचल सम्मान रैली” में शामिल होने आए सैनी का काफिला जैसे ही धुरी लाइन रेलवे ओवर ब्रिज से उतरा, ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाकर पंजाब के प्रति भाजपा की भेदभावपूर्ण नीतियों का विरोध जताया.
आतम नगर से ‘आप’ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हम आज इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ने हमेशा पंजाब विरोधी रुख अपनाया है. वे केंद्र में बैठकर पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के फंड रोकते हैं, और यहां आकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. पंजाब की जनता भोली नहीं है, वह इनके चेहरे को अच्छी तरह पहचानती है.”
इस मौके पर ‘आप’ के लोकसभा इंचार्ज शरणपाल सिंह मकड़ ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग भाजपा के झूठे प्रचार से अच्छी तरह वाकिफ हैं. आज का यह प्रदर्शन भाजपा और इसके नेताओं को एक स्पष्ट संदेश है कि वे पंजाब में आकर अपनी किसान विरोधी, व्यापार विरोधी और पंजाब विरोधी नीतियों पर परदा नहीं डाल सकते. आपको प्रचार करने का हक है, लेकिन पंजाब की कानून व्यवस्था के बारे में झूठे सवाल खड़े करके लोगों को गुमराह मत करो.”
प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ के जिला प्रधान लुधियाना शहरी जतिंदर खंगूड़ा ने आंकड़े पेश करते हुए भाजपा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब को लेक्चर देने से पहले अपने प्रदेश के हालात पर नजर डालनी चाहिए. केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंजाब देश में दूसरे नंबर पर है, जबकि हरियाणा में 2023 में 1000 से ज्यादा और 2024 में 900 से ज्यादा हत्याएं हुईं. वहां महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं भी काफी ज्यादा हैं. पंजाब के किसानों पर कर्ज का बोझ उस वक्त बढ़ा जब भाजपा यहां सत्ता में थी. झूठे बयानों से आंकड़े नहीं बदले जा सकते.”
‘आप’ नेताओं का कहना था कि हरियाणा सरकार को पंजाब में राजनीतिक लाभ लेने की बजाय अपने प्रदेश की गंभीर समस्याओं को हल करना चाहिए. इससे पहले भाजपा द्वारा आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली में सीएम सैनी के अलावा पंजाब भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद थे. लेकिन बाहर ‘आप’ वॉलिंटियरो के विरोध ने उनके इस राजनीतिक जमावड़े को फीका कर दिया.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
9 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
9 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
11 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
13 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
13 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
15 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
17 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
18 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines