रोजाना लगाएं 'पतंजलि का केश कान्ति सरसों आंवला हेयर ऑयल', बालों को मिलेगी नई जान

Panatanjali News: आप भी अगर अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाना चाहते हैं तो पतंजलि का यह तेल आपके बालों को नेचुरल शाइन देगा. आइए जानते हैं इस तेल में क्या खास बात है और इस तेल के क्या फायदे होते हैं.

Untitled design (23)

Hair Care Tips: आजकल प्रदूषण के कारण बालों में बहुत सी समस्याएं बढ़ने लगी हैं. बहुत से लोग बालों को लेकर बहुत ही परेशान रहते हैं, उनके बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो बालों की समस्याओं से काफी परेशान हैं और एक आयुर्वेदिक विकल्प अपने बालों की देखभाल करने के लिए ढूंढ रहे हैं तो आप बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का केश कान्ति सरसों आंवला हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके बालों को अंदर से पोषण देकर उनको मजबूत बनाता है. इस तेल को बनाने में किसी भी तरह की कोई भी रासायनिक मिलावट नहीं की गई है.

विज्ञापन

पतंजलि केश कांति सरसों आंवला हेयर ऑयल के फायदे

  • इस तेल के इस्तेमाल से रक्त संचार बढ़ता है , जिससे बालों का विकास होता है और बालों का झड़ना कम होता है.
  • इसको नियमित रूप से उपयोग से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते, साथ ही बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है.
  • इस तेल के इस्तेमाल से बालों को अंदर से पोषण मिलता है , जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूटना कम होता है
  • यह बालों को कंडीशन करता है, जिससे बाल मुलायम, चिकने और प्राकृतिक रूप से चमकदार हो जाते हैं.
  • इस तेल के नियमित इस्तेमाल से रूखेपन को कम करने और दोमुंहे बालों को रोकने में मदद मिलती है.

इस तेल में क्या खासियत होती है?

इस तेल में मौजूद आयुर्वेदिक तत्व इस तेल को खास बनाते हैं. इस तेल में आंवला, सरसों, भृंगराज, करी पत्ता, नीम , मेथी, नारियल तेल और तिल का तेल जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं, जो ओमेगा 3, विटामिन सी,ई एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक , एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं. जो बालों को गहराई से पोषण देकर उनको मजबूत और मुलायम बनाते हैं.

विज्ञापन

इस तरह से करें इस्तेमाल

इस तेल को आप रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना करके अपनी उंगलियों से हल्के-हल्के मसाज करें फिर अपने बालों को सुबह पानी से धो लें. इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करने से आपको जल्द और अच्छा परिणाम मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ