हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भाजपा सरकार में निकाले गए संविदा कर्मियों से "आप" का आह्वान, एक मार्च को पहुंचें जंतर मंतर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार में निकाले गए संविदा कर्मचारियों को 1 मार्च को जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया. सौरभ भारद्वाज ने बस मार्शल, डीटीसी स्टाफ, अस्पताल कर्मियों और मोहल्ला क्लीनिक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार में नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों की आवाज जंतर मंतर पर बुलंद करने की तैयारी तेज कर दी है. रविवार को “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नौकरी से निकाले गए सभी संविदा कर्मचारियों को एक मार्च को जंतर मंतर पहुंचने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस मार्शल, डीटीसी कंडक्टर -ड्राइवर, अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, फार्मासिस्ट, मोहल्ला क्लीनिक समेत सभी भाइयों और बहनों के हक़ के लिए आवाज़ उठाएगी.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डिम्स के 400 लोग हमारे साथ हैं और हम 10 हजार बस मार्शलों और 6,000 अन्य कर्मचारियों से बात करेंगे. दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पिछले 10 साल से काम कर रहे डेटा एंट्री ऑपरेटरों को एक-एक करके हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें इस सरकार को अपनी संख्या बल दिखानी होगी. हमारे पास 15 दिन का समय है. 15 दिनों के भीतर हर उस आदमी तक पहुंचना है जिसकी नौकरी खतरे में है या जिसे निकाल दिया गया है. सभी को बताना है कि 1 मार्च को रविवार है और उस दिन सभी को अपनी रोटी बांधकर जंतर-मंतर पहुंचना है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर 2 मार्च तक सरकार नहीं मानी, तो 3 मार्च से हम सब लोग अपने-अपने घर के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाएंगे. उस बोर्ड पर लिखा होगा कि ‘मेरी नौकरी भाजपा ने छीन ली है’. उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी, रिश्तेदार और गांव के लोग गुजरेंगे और वह बोर्ड देखेंगे, तो भाजपा उस गली में नहीं घुस पाएगी जहां यह बोर्ड लगा होगा. लोग भाजपाइयों से पूछेंगे कि उनकी नौकरी छीनने के बाद भाजपा यहां वोट मांगने कैसे आई है?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola