Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

दोहा में सागर अदाणी की बड़ी बैठक, वैश्विक निवेश और फाइनेंस पर हुई अहम चर्चा

दोहा में सागर अदाणी और शेख बंदर अल-थानी की बैठक में वैश्विक निवेश और वित्तीय रुझानों पर अहम चर्चा हुई. यह मुलाकात स्वच्छ ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Apr 13, 2026 16:35

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कतर की राजधानी दोहा में शेख बंदर अल-थानी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में वैश्विक वित्त और निवेश से जुड़े नए रुझानों पर विस्तार से चर्चा की गई.

ANI रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने वाले ट्रेंड्स और बदलते निवेश अवसरों पर बातचीत हुई. इस दौरान भारतीय कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के बीच मजबूत होते संबंधों पर भी जोर दिया गया.

---विज्ञापन---

यह मुलाकात अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की वैश्विक पहुंच को भी दर्शाती है, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में, जहां कंपनी भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में अहम भूमिका निभा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में सस्टेनेबल यानी टिकाऊ विकास और भविष्य केंद्रित निवेश के अवसरों पर विशेष चर्चा हुई.

ANI रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक के किसी ठोस नतीजे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारतीय कंपनियां वैश्विक निवेशकों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं. इस तरह की साझेदारियां आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं.

First published on: Apr 13, 2026 04:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.