Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों द्वारा नेशनल फेडरेशन (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगाए आरोपों के मामले में खेल मंत्रालय एक्शन मोड़ में आ गया है। खेल मंत्रालय ने इस पूरे मामले में WFI से अगले 72 घंटे में विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है।
वूमन कोचिंग कैंप रद्द
इस मामले के सामने आने के बाद आज से लखनऊ में शुरू होने वाला वूमन नेशनल रेसलिंग कोचिंग कैंप फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इससे पहले देश के शीर्ष रेसलरों विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी आदि ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विनेश फोगाट ने कहा कि नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।
मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। फोगट ने तो कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
और पढ़िए – सिराज ने तोड़ दी न्यूजीलैंड की कमर, सेंटनर के बाद शिप्ले को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
अध्यक्ष ने रखा अपना पक्ष
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बचाव में कहा कि उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
14 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines