जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं। इस बीच दोनों देशों की सैन्य पावर की चर्चा भी खूब हो रही है। वायुसेना की बात करें तो दुनिया की टॉप-10 एयरफोर्स की सूची वायरल हो रही है और इसमें भी भारत पाकिस्तान की वायुसेना की रैंक पर दुनिया की नजर है।
ग्लोबल फायर पावर 2025 की लिस्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका की वायुसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेना है। टॉप-10 एयरफोर्स की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में भारत और पाकिस्तान कितने नंबर हैं? दोनों की वायुसेना कितनी शक्तिशाली है? अगर आज युद्ध छिड़ जाए तो दोनों देश एक दूसरे का टक्कर दे पाएंगे या नहीं?
संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका की वायुसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेना की सूची में पहले नंबर पर है। अमेरिका के पास हाई टेक्नोलॉजी से लेस विमानों का विशालकाय बेड़ा है। अमेरिका के पास 14486 मिलिट्री एयरक्राफ्ट हैं। 5057 एयरक्राफ्ट एयरफोर्स के पास हैं। 5714 आर्मी और 2438 एयरक्राफ्ट नौसेना को मिले हुए हैं। 1277 एयरक्राफ्ट मरीन और अन्य फोर्स इस्तेमाल करती हैं।
रूस
अमेरिका क बाद रूस की एयरफोर्स दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना है। रूस के पास 4292 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से 3908 एयरक्राफ्ट एयरपुोर्स के पास हैं। 303 नौसेना के पास हैं।
चीन
अमेरिका और रूस के बाद चीन की एयरफोर्स सबसे शक्तिशाली है। चीन के पास 3304 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से एयरफोर्स के पास 2010, आर्मी के पास 859 और नेवी के पास 435 एयरक्राफ्ट हैं।
भारत
दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली एयरफोर्स भारत की है। भारत के पास 2296 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से 1776 एयरक्राफ्ट एयरफोर्स के पास, 267 आर्मी और 253 नेवी के पास हैं।
जापान
दुनिया की 5वीं सबसे शक्तिशाली वायुसेना जापान की है। जापान के पास 1459 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें से 750 एयरक्राफ्ट एयरफोर्स, 410 आर्मी और 299 नेवी के पास हैं।
पाकिस्तान
दुनिया की छठी सबसे शक्तिशाली वायुसेना पाकिस्तान की है। पाकिस्तान के पास 1434 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से वायुसेना के पास 843, आर्मी के पास 547 और नेवी 44 के पास हैं।
दक्षिण कोरिया
दुनिया की 7वीं सबसे शक्तिशाली वायुसेना दक्षिण कोरिया की है। दक्षिण कोरिया के पास 1171 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से वायुसेना के पास 452, आर्मी के पास 618, नेवी के पास 72 एयरक्राफ्ट हैं। 29 एयरक्राफ्ट मरीन और अन्य फोर्स के पास हैं।
मिस्र
दुनिया की 8वीं सबसे शक्तिशाली वायुसेना मिस्र की है। मिस्र के पास 1080 एयरक्राफ्ट हैं और सभी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स के पास ही हैं।
तुर्की
दुनिया की 9वीं सबसे शक्तिशाली वायुसेना तुर्की की है। तुर्की के पास 1069 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से वायुसेना के पास 615, आर्मी के पास 406 और 48 एयरक्राफ्ट नेवी के पास हैं।
फ्रांस
दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी वायुसेना फ्रांस की है। फ्रांस के पास 972 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से वायुसेना के पास 492, आर्मी के पास 314 और नेवी के पास 166 एयरक्राफ्ट हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines