जेलों में बंद महिलाएं क्यों हो रहीं गर्भवती? हाईकोर्ट के सामने रखी गई अजीबोगरीब सिफारिश

Women Prisoners Getting Pregnant: बंगाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की जेलों में बंद महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। चीफ जस्टिस से पुरुषों की एंट्री पर बैन लगाने की गुजारिश की गई है।

women prisoners in custody getting pregnant in bengal

बंगाल की जेलोंं में बंद महिलाएं हो रहीं गर्भवती

Women Prisoners Getting Pregnant In Bengal: पश्चिम बंगाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुधार गृहों के न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) ने कलकत्ता हाईकोर्ट से गुजारिश की है कि जेलों में पुरुषों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए, क्योंकि जेल में बंद महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट भी हाईकोर्ट को सौंपी।

विज्ञापन

हिरासत में रहने के दौरान गर्भवती हो रहीं महिलाएं

विज्ञापन

एमिकस क्यूरो ने चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ के सामने कहा कि मी लॉर्ड! आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हिरासत में रहने के दौरान महिलाएं गर्भवती हो रही हैं, जिससे जेल में बच्चे पैदा हो रहे हैं। मौजूदा समय में 196 बच्चे प्रदेश की जेलों में हैं।

पुरुष कर्मचारियों का महिला बाड़ों में प्रवेश करने पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन

एमिकस क्यूरी ने खंडपीठ से गुजारिश की है कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के बाड़ों के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। हाल ही में, एमिकस क्यूरी ने एक महिला सुधार गृह का दौरा किया था, जहां महिला कैदी अपने बच्चों के साथ रह रहीं थीं। इन बच्चों का जन्म जेल में ही हुआ है।

दूसरी खंडपीठ के पास भेजा गया मामला

विज्ञापन

एमिकस क्यूरी की दलीलें सुनने के बाद चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने मामले को दूसरी खंडपीठ के पास भेज दिया। पीठ ने कहा कि एमिकस क्यूरी ने जिस मामले का जिक्र किया है, वह बेहद गंभीर मुद्दा है। जेल में रहने के दौरान महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। इस मामले पर अब सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

‘मुमकिन नहीं है कि जेल में महिलाएं गर्भवती हों’

मामले पर  बंगाल सुधार सेवाओं से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अगर किसी महिला को गिरफ्तार किया जाता है, जिसके बच्चे की उम्र 6 साल से कम है, तो उसे बच्चे के साथ जेल में रहने की अनुमति है। जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रही हैं, यह मुमकिन नहीं है। अगर यह मामला सच हो तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ