'भारत शांति के पक्ष में, डिप्लौमैटिक चैनल से बातचीत जारी', मिडिल ईस्ट जंग पर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर ने मिडिल ईस्ट के हालात पर राज्यसभा में अपना बयान दिया। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच जयशंकर ने बयान दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

External Affairs Minister S Jaishankar responds in Parliament

मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत की संसद में सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने मिडिल ईस्ट के हालात पर अपना बयान दिया। राज्यसभा में बयान देने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर के उठने पर विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच जयशंकर ने बयान दिया।

विज्ञापन

जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री उभरते घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहे हैं और संबंधित मंत्रालय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं। कहा कि हमारी सरकार ने 20 फरवरी को एक बयान जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की थी और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था। हम अब भी मानते हैं कि तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लेना चाहिए।

विज्ञापन

विदेश मंत्री जय शंकर ने कहा कि हालात बिगड़े तो प्रधानमंत्री ने स्वयं पश्चिम एशिया की हालत पर नजर रखी और संबंध मंत्रालयों को निर्देशित किया। पश्चिम एशिया में हालत खराब हो गए हैं और नागरिक जीवन के साथ-साथ आर्थिक कार्य रुक गए हैं। हमारे करीब एक करोड़ लोग पश्चिम एशिया में काम करते हैं। हम अपनी ऊर्जा ज़रूरतें भी वहां से पूरी करते हैं। हमारा व्यापार भी पश्चिम एशिया पर अच्छे स्तर पर है।

विज्ञापन

कहा कि सरकार पश्चिम एशिया की स्थिति का पिछली लड़ाई से ही आकलन कर रही है। समय पर एडवाइजरी की जाती रही है। पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। तेहरान से हटाकर छात्रों और pilgrims को दूसरी जगह ले जाया गया है। प्रधानमंत्री ने ज़्यादातर सम्बद्ध खाड़ी देशों के राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्रियों से बात की है ताकि भारतीयों को साहूलियतें दिलाई जा सकें।

विदेश मंत्री ने बताया कि 67000 नागरिकों को अभी तक भारत लाया जा चुका है। ईरान से संपर्क इस वक़्त ज़रा मुश्किल है हालांकि मैंने विदेश मंत्री Araghchi से बात की है। ऊर्जा जरूरतें के संदर्भ मे कहना है कि सरकार के लिए भारतीयों का हितसाधन ही सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमने दो भारतीय नाविकों (व्यापारिक जहाजों) को खो दिया है, और एक अभी भी लापता है। कहा कि संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में काफी गिरावट आई है। संघर्ष अन्य देशों में भी फैल गया है और विनाश बढ़ता जा रहा है। सामान्य जीवन और गतिविधियां स्पष्ट रूप से प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ