Video: कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला के लिए मसीहा बने सैनिक, बचाई मां-बच्चे की जान

Jammu-Kashmir: महिला के घर से जिला अस्पताल तक का रूट मैप बनाया गया। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया था।

jammu kashmir

कुपवाड़ा से गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया

Jammu-Kashmir: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवान फरिश्ता बनकर पहुंचे और यहां से एक गर्भवती महिला (Safoora Begum) को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। दरअसल, जिले के खानबल से पीएचसी विलगाम तक भारी बर्फबारी हुई है। जिससे यहां ट्रैफिक व्यवस्था बाधित है। ऐसे में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। भारी बर्फबारी के बीच किसी तरह पहले स्थानीय आशा वर्कर को बुलाया गया। महिला की हालत बिगड़ने लगी तो स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाने की बात कही।

महिला के घर से जिला अस्पताल तक बनाया गया था रूट मैप

बर्फबारी के बीच किसी तरह मामले की सूचना पहले स्थानीय पुलिस फिर सेना को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद जवानों की एक टुकड़ी हरकत में आई। महिला के घर से जिला अस्पताल तक का रूट मैप बनाया गया। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया। फिर स्ट्रेचर, दवा और अन्य प्रारंभिक चिकित्सा का सामान लेकर सेना के जवान और हेल्थ वर्कर मौके पर पहुंचे। अस्पताल से महिला के घर के बीच की दूरी करीब 8 किलोमीटर दी। रास्ते में तीन इंच तक बर्फ पड़ी हुई थी।

समय रहते बचाई जा सकी मां-बच्चे की जान

भारी बर्फबारी के बीच महिला को अस्पताल पहुंचाया जा सका। समय से अस्पताल पहुंचने से बच्चे और मां की जान बच गई है। जानकारी के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में Vilgam आर्मी कैंप के जवान शामिल थे। महिला की जान बचने के बाद स्थानीय लोगों ने सेना को धन्यवाद दिया। बीते एक हफ्ते में लगातार आर्मी लोगों को रेस्क्यू कर रही है। उत्तरी कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में भारी बर्फबारी हुई है।

इन जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग का अगले कुछ दिन यहां किश्तवाड़, राजौरी, डोडा, रामबन, पुंछ, रामबन आदि जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ