[Sansad Updates] Parliament Budget Session: लोकसभा में हंगामे के चलते कार्रवाई कल तक स्थगित, सुबह 11 बजे शुरू होगा सदन

No Confidence Motion: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज शुरू हो गया है और आज सिर्फ 2 काम होने हैं। एक विदेश मंत्री जयशंकर मिडिल ईस्ट की जंग पर बयान देंगे। दूसरा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना है।

Parliament Session LIVE Updates

Credit- News 24 GFX

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का आज दूसरा फेज शुरू हो रहा है, जो 13 मार्च को खत्म होगा। लेकिन इस दूसरे सत्र के पहले की तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। क्योंकि आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना है। इसे लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर रखी है और अपने सांसदों को 3 दिन का व्हिप जारी किया हुआ है। वहीं आज मिडिल ईस्ट में चल रही जंग पर विदेश मंत्री जयशंकर दोनों देश बयान भी देंगे।

विज्ञापन

आज संसद सत्र में दिनभर में होने वाली गतिविधियों और घटनाक्रमों के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में हंगामे के चलते कार्रवाई कल तक स्थगित

लोकसभा में हंगामे के चलते कार्रवाई कल तक स्थगित हो गई है. सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू होगी

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा नहीं होगी

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में लगातार हो रहे हंगामे के कारण स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर आज चर्चा नहीं हो पाएगी। अब इस प्रस्ताव पर चर्चा कल कराए जाने की संभावना है।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में संसद सत्र से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: जयशंकर के बयान के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

मिडिल ईस्ट की जंग पर विदेश मंत्री जयशंकर के बयान के बाद लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। वहीं लोकसभा में जयशंकर की स्पीच के बीच विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद जोरदार नारेबाजी करते रहे। वहीं बाहर भी मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी था।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा होगी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत बीजेपी के तरफ़ से किरण रिजिजू करेंगे। बहस में बीजेपी की ओर से अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रवि शंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब भी पार्टी का पक्ष रखेंगे। इस प्रस्ताव पर कुल 10 घंटे चर्चा होगी। आज 5 घंटे और कल 5 घंटे बहस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: मिडिल ईस्ट की जंग पर विदेश मंत्री का बयान

विदेश मंंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। तेहरात से हटाकर छात्रों और श्रद्धालुाओं को दूसरी जगह ले जाया गया है। प्रधानमंत्री ने ज़्यादातर सम्बद्ध खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों से बात की है, ताकि भारतीयों को साहूलियतें दिलाई जा सकें। 67000 भारतीय नागरिकों को अभी तक भारत लाया जा चुका है। ईरान से संपर्क इस वक्त मुश्किल है, हालांकिे विदेश मंत्री अराघची से बात की है। सरकार के लिए भारतीयों का हितसंधान ही सबसे महत्वपूर्ण है।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जब हालात बिगड़े तो प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पश्चिम एशिया की हालत पर नजर रखी और संबंध मंत्रालयों को निर्देशित किया। पश्चिम एशिया में हालत खराब हो गए हैं और नागरिक जीवन के साथ-साथ आर्थिक कार्य रुक गए हैं। हमारे करीब एक करोड़ लोग पश्चिम एशिया में काम करते हैं। हम अपनी ऊर्जा जरूरतें भी वहां से पूरी करते हैं। हमारा व्यापार भी पश्चिम एशिया पर अच्छे स्तर पर है। सरकार पश्चिम एशिया की स्थिति का पिछली लड़ाई से ही आकलन कर रही है। समय पर एडवाइजरी की जाती रही है।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: पश्चिम एशिया में संघर्ष को भारत के लिए चिंताजनक बताया

पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि संघर्ष भारत के लिए विशेष चिंता का विषय है। हम एक पड़ोसी क्षेत्र हैं और पश्चिम एशिया की स्थिरता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। ईरान में भी कुछ हजार भारतीय अध्ययन या रोजगार के लिए गए हुए हैं। यह क्षेत्र हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें तेल और गैस के कई महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा सदन से विपक्ष का वॉकआउट

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विदेश मंत्री जयशंकर ने मिडिल ईस्ट की जंग पर बोलना शुरू किया और विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच ही जयशंकर ने बयान दिया और जब सभापति ने चुपचाप बयान सुनने का आग्रह किया तो विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वॉकआउट के बाद मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन हुआ। भारतीयों के गल्फ देशों में फंसे होने और ट्रेड डील पर सरकार का घेराव किया गया।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: ईरान में फंसे भारतीयों पर जयशंकर का बयान

राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को एंबेसी ने मदद की है। जंग से गल्फ देशों में आम जीवन और व्यापार प्रभावित हुआ है। लेकिन भारत ने अपने लोगों को इन देशों से निकाल लिया है। बाकी बचे भारतीयों को भी जल्दी निकाल लिया जाएगा।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 20 फरवरी को एक बयान जारी करके गहरी चिंता व्यक्त की थी और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था। हम अब भी मानते हैं कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लेना चाहिए।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा में जयशंकर से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नियम 176 के तहत मैं पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति का अनुरोध करता हूं।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर बयान दे रहे

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर बयान दिया। पहले उन्होंने राज्यसभा में बयान दिया। इस दौरान विपक्ष की जोरदार नारेबाजी जारी रही। दोपहर 12 बजे मंत्री लोकसभा में बयान देंगे। बयान के जरिए विदेश मंत्री जयशंकर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट करेंगे।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर BJP की ओर से बोलने वाले नेता

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर बहस के दौरान भाजपा की ओर से किरण रिजिजू, जगदंबिका पाल, संबित पात्रा, तेजस्वी सूर्या, निशिकांत दुबे और अनुराग ठाकुर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

[Sansad Updates] Parliament Budget Session LIVE: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा। कांग्रेस के 3 सांसद इसे पटल पर रखेंगे। प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव में स्पीकर के उस व्यवहार पर सवाल उठाया गया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने नहीं दिया। विपक्ष की महिला सांसदों पर भी बेवजह आरोप लगाए। अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ