पश्चिम बंगाल में दो सीटों के पंद्रह बूथों पर दोबारा वोटिंग का फैसला किया गया है. मतदान के दौरान मिली गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है. इनमें मगरहाट पश्चिम सीट के 11 और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथ शामिल हैं, जहां दोबारा वोटिंग होगी. हालांकि, अभी फल्टा सीट के बूथों को लेकर विचार किया जा रहा है. जहां ईवीएम पर टैप लगाने का मामला सामने आया था.
इन पंद्रह बूथों को दोबारा वोटिंग शनिवार को करवाई जाएगी.
बता दें, पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. वोटिंग के बाद आए ज्यादात्तर एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की भी संभावना जातई गई है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं, इसलिए साधारण बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होगी.
77 केंद्रों पर होगी मतगणना
मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या में और कमी कर दी है. सप्ताह पहले यह 108 से घटाकर 87 कर दी गई थी. अब राज्य में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी है. 2016 के विधानसभा चुनावों में राज्य में 90 केंद्रों पर मतगणना हुई थी. 2021 के विधानसभा चुनावों में मतगणना केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 108 कर दी गई थी. 17 अप्रैल को आयोग ने यह संख्या घटाकर 87 कर दी थी, अब इसे और घटाकर 77 कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगने पर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
3 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
3 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
5 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
5 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
7 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
9 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines