वो 6 सीटें कौन-सी? पश्चिम बंगाल में जिन पर होंगे उपचुनाव; CM ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों पर किया बड़ा ऐलान

West Bengal By Election Update: पश्चिम बंगाल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे और इन सीटों के उम्मीदवारों को लेकर ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लिया है। फैसला लेने के साथ ही उन्होंने अपनी टीम के साथ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन भी शुरू कर दिया है।

CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee

विज्ञापन

West bengal By Election Voting Updates (मनोज पांडे, कोलकाता): पश्चिम बंगाल में 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्तारूढ़ दल तृममूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं विपक्ष लगातार आरजी कर हॉस्पिटल के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। चुनावी मुद्दा इस बार महिलाओं की सुरक्षा को विपक्ष बना रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार छहों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारने का फैसला लिया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव 2024 का राजनीतिक माहौल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे देश की नजर इन उपचुनाव पर टिकी हुई है।

 

विज्ञापन

अमित शाह 24 को आएंगे कोलकाता

24 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता आने वाले हैं। इस दौरान वे पार्टी के 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर सकते हैं, जिसको लेकर भाजपा भी पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है। यह उपचुनाव केवल क्षेत्रीय राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं 6 सीटों के उपचुनाव को लेकर CPM और कांग्रेस भी आपस में सहमति बनाकर चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में जुट चुकी हैं। जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें कूचबिहार में सीताई, पश्चिम मेदिनीपुर में मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हारोआ, अलीपुरदुआर के मदारीहाट और बांकुड़ा में तलडांगरा शामिल हैं।

 

विज्ञापन

13 नवबंर को होंगे उपचुनाव के मतदान

बता दें कि 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीखें घोषित की थीं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी होंगी। राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसदी बरकरार रखते हुए वायनाड सीट छोड़ दी थी, इसलिए इस सीट पर लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं। 12 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

बंगाल में 6 सीटों पर उपचुनाव का कारण

  • सिताई- तृणमूल विधायक जगदीश चंद्र बर्मा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  • मेदिनीपुर- तृणमूल विधायक जून मालिया के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  • नैहाटी- तृणमूल विधायक पार्थ भौमिक के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  • हारोआ- विधायक से सांसद बने तृणमूल के हाजी नुरुल इस्लाम का निधन।
  • मदारीहाट- भाजपा विधायक मनोज तिग्गा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  • तलडांगरा- तृणमूल विधायक अरूप चक्रवर्ती के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ