पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 6 नेता विधानसभा सत्र से निलंबित

BJP leaders suspended for West Bengal Assembly session: गलत आचरण का हवाला देते हुए भाजपा के छह नेताओं को पश्चिम बंगाल विधानसभा के बचे हुए सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

Suvendu Adhikari leaving the West Bengal Legislative Assembly

Suvendu Adhikari

BJP leaders suspended for the remainder of West Bengal Assembly session : पश्चिम बंगाल में भाजपा के 6 नेताओं को विधानसभा के बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए नेताओं में राज्य के विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत अग्निमित्रा पॉल का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेताओं के खिलाफ यह एक्शन विधानसभा के अंदर अनियंत्रित व असभ्य व्यवहार करने की वजह से लिया गया है।

‘महिलाओं के लिए भाजपा उठाती रहेगी आवाज’

भाजपा नेताओं को राज्य विधानसभा के नियम 348 के तहत सस्पेंड किया गया है। इसके लिए प्रस्ताव प्रदेश के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चटोपाध्याय ने पेश किया था। इसे लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा आवाज उठाना जारी रखेगी। कोई भी कार्रवाई हमें सही मुद्दा उठाने से नहीं रोक सकती है।

विधानसभा में जमीन पर बैठ गए थे भाजपा नेता

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के नेता संदेशखाली मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से चर्चा किए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान नारेबाजी करते हुए वह विधानसभा के अंदर फर्श पर ही बैठ गए थे। इसके बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ