---विज्ञापन---

देश angle-right

सुबह 3 बजे जगना, ट्रेडमिल पर रनिंग और सादा भोजन, हेल्दी रहने के लिए अपनाएं दलाई लामा जैसा अनुशासित जीवन

Dalai Lama Birthday: तिब्बत बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का आज 90वां जन्मदिन है। उन्होंने साल 1959 में तिब्बत छोड़कर भारत के हिमाचल प्रदेश में शरण ली थी। दलाई लामा इस उम्र में भी कैसे इतना फिट रहते हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में और उनकी नियमित जीवनशैली के बारे में।

---विज्ञापन---

Dalai Lama Birthday: तिब्बत से भारत में शरण लेने वाले बौद्ध धर्म के सबसे सर्वोच्च अनुयायी दलाई लामा का आज  90वां जन्मदिन है। दलाई लामा का पूरा नाम तेनजिन ग्यात्सो हैं। इनका जन्म 6 जुलाई साल 1935 में हुआ था। इनके जन्मस्थान की बात करें तो तिब्बत में अमदो क्षेत्र के ताक्सर गांव में हुआ था, जो वर्तमान में चीन के किंगहाई प्रांत में आता है। दलाई लामा आज 90 साल के हो जाएंगे। उनकी फिटनेस और हेल्दी रहने के पीछे अनुशासित जीवनशैली को अपनाना है। आइए जानते हैं उनके सुबह से शाम तक का डेली रूटीन क्या है।

कैसे बने दलाई लामा?

तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं ने उन्हें 2 साल की आयु में अपना अनुयायी मान लिया था, इस आधार पर की वे थुब्तेन ग्यात्सो के पुनर्जन्म का स्वरूप है। बता दें कि 5 साल की उम्र में ही उन्हें औपचारिक रूप से दलाई लामा घोषित कर दिया गया है। जबकि मात्र 15 साल की उम्र से ही उन्होंने राजनीतिक सत्ता संभाल ली थी। दलाई लामा को साल 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत से क्या नाता?

दलाई लामा ने साल 1959 में तिब्बत पर चीन द्वारा नियंत्रित करने के बाद उन्होंने अपने देश का त्याग कर भारत में शरण ली थी। वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहते हैं। इस जगह को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है।

क्या है उनकी फिटनेस का राज?

अनुशासन ही जीवन जीने की कला है। इस बात में कोई दो राय नहीं है। दलाई लामा भी प्रतिदिन एक अनुशासित जीवनशैली में अपना दिन गुजारते हैं। वह प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठते हैं। उनका दिन इतने बजे शुरू हो जाता है। इसके बाद वे सबसे पहले स्नान करते हैं और 5 बजे तक लगातार कुछ देर के लिए मेडिटेशन करते हैं। वे रोज वॉक या फिर घर में ही ट्रेडमिल पर रनिंग करते हैं।

---विज्ञापन---

साबुत अनाजों वाला नाश्ता

सुबह के व्यायामों के बाद दलाई लामा 5:30 बजे नाश्ता करते हैं। वे नियमित रूप से इतने समय तक ब्रेकफास्ट कर लेते हैं। नाश्ते में वे मोटा अनाज, दलिया या फिर जौ खाते हैं। कई बार वे चाय के साथ टोस्ट भी खा लेते हैं। उन्हें इस दौरान न्यूज सुनने की आदत भी है। दलाई लामा सुबह के नाश्ते के बाद फिर से ध्यान मुद्रा में बैठते हैं और फिर प्रार्थना करते हैं। वे सुबह 9 बजे किताबें, मुख्यतः: बौद्ध धर्म की किताबें पढ़ते हैं।

डिनर स्किप और इतने बजे सोते हैं

दलाई लामा का लंच का समय फिक्स है। वे 11 बजे दिन का खाना खा लेते हैं और फिर 3:30 बजे तक अपने दफ्तर और औपचारिक कार्यों को करते हैं। इस दौरान लोगों से मुलाकात, जरूरी बैठक और इंटरव्यू के काम भी किए जाते हैं। दलाई लामा शाम को 5 बजे 1 कप चाय पीते हैं और रात को खाना नहीं खाते हैं। दरअसल, उनके धर्म के नियमों में रात का खाना खाने की परंपरा नहीं है। इसलिए, वे रात को खाना नहीं खाते हैं। वे प्रतिदिन 7 बजे सोने जाते हैं।

---विज्ञापन---

युवाओं के लिए प्रेरणा है उनका सादा जीवन उच्च विचार वाला नियम

दलाई लामा की ऐसी जीवनशैली हमें यह सिखाती हैं कि फिटनेस केवल जिम में भारी व्यायाम या इंटेंस डाइट प्लान से प्राप्त करने का तरीका नहीं है। उनकी सादगी भरी जीवनशैली, जिसमें ध्यान, हल्का व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक शांति भी आधुनिक दुनिया में सेहतमंद रहना सिखाती है।

ये भी पढ़ें- Muharram 2025: दिल्ली में हजारों अधिकारी होंगे ग्राउंड पर, यूपी-बिहार में भी मुहर्रम की पूरी तैयारी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2025 09:25 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola