---विज्ञापन---

असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में लगाए बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे, कहा-मस्जिद थी, है और रहेगी

Asaduddin Owaisiṣ: सदन में बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या केंद्र सरकार सिर्फ एक धर्म की सरकार है? क्या मैं बाबर..जिन्ना...औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?

Asaduddin Owaisi in Loksabha: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी। उन्होंने लोकसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन अपने भाषण के दौरान बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद और जय हिन्द के नारे भी लगाए।

---विज्ञापन---

क्या बाबर को आक्रमणकारी मानते हो..

सदन में अयोध्या राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा थी। इस दौरान बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या केंद्र सरकार सिर्फ एक धर्म की सरकार है? उन्होंने आगे बीजेपी पर सवाल दागते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ हिन्दुत्व की सरकार है? इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे खड़े हो गए और उन्होंने ओवैसी से सवाल किया कि क्या आप बाबर को एक आक्रमणकारी मानते हैं। इस पर औवेसी का जवाब था कि क्या मैं बाबर..जिन्ना…औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?

---विज्ञापन---

मुझसे बाबर नहीं महात्मा गांधी के बारे में पूछें

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या बीजेपी की सरकार केवल हिन्दुत्व की सरकार है ? क्या देश का कोई मजहब नहीं है ? उन्होंने आगे कहा कि आखिर सरकार देश के मुसलमानों को क्या पैगाम दे रही है। उनका कहना था कि आजादी के इतने साल बाद मुझसे बाबर के बारे में पूछा जाता है। क्या मैं बाबर का प्रवक्ता हूं। उन्होंने कहा कि मुझसे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू के बारे में पूछें। मैं महात्मा गांधी को उनकी नीतियों के लिए पसंद करता हूं। लेकिन मैं नाथू राम गोडसे को पंसद नहीं करता क्योंकि उन्होंने अहिंसा के लिए काम करने वाली गांधी जी की हत्या की।

---विज्ञापन---

मुसलमानों के साथ हुआ है धोखा

लोकसभा में अपने भाषण में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में जश्न मनाकर मोदी सरकार देश के करोड़ों मुसलमानों को क्या संदेश देना चाहती है। आगे खुद ही इस बात का जवाब भी देते हुए वह बोले क्या सरकार यह संदेश देना चाहती है कि एक धर्म ने दूसरे पर विजय प्राप्त की है? उन्होंने कहा देश में करीब 17 करोड़ मुसलमान हैं और साल 1992, 2019 और 2022 में मुसलमानों के साथ धोखा हुआ है।

ये भी पढ़ें: CAA पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा कानून

First published on: Feb 10, 2024 05:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola