कौन है नेहल मोदी जिसे अमेरिका पुलिस ने किया गिरफ्तार, नीरव मोदी से है खास कनेक्शन

Nehal Modi Arrested In America: भारतीय एजेंसियों की मदद से नीरव मोदी के करीबी उनके भाई नेहल दीपक मोदी की अमेरिका में हुई गिरफ्तारी। इव पर भी पीएनबी घोटाले का आरोप लगा हुआ है। यह घोटाला भारत के सबसे बड़े बैंकिंग स्कैम में से एक है।

Source-ani
विज्ञापन

Nehal Modi Arrested In America: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के एक और मुख्य आरोपी और भगोड़े घोषित नीरव मोदी के छोटा भाई नेहल मोदी की अमेरिका में गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि उन्हें भारतीय एजेंसियों ED और सीबीआई की मदद से और संयुक्त अपील के बाद अमेरिका के न्याय विभाग ने उसे 4 जुलाई को अरेस्ट किया है। PNB बैंक स्कैम देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला माना जाता है। ऐसे में यह कदम ठोस और कूटनीतिक तौर पर सही माना जा रहा है। आखिर कौन है नीरव मोदी का भाई नेहल?

नेहल मोदी कौन?

नेहल मोदी का जन्म बेल्जियम के शहर अंटवर्प में हुआ है और उसने अपनी पढ़ाई और कारोबारी बनने की शुरुआत की वहीं से की थी। नेहल अमेरिका और बेल्जियम शहर में हीरा व्यापारी के रूप में काम कर रहा था और फायरस्टार यूएसए जैसी कंपनियों में अहम भूमिका निभाता रहा है। नेहल को अपने भाई नीरव मोदी के साथ भारत और विदेशों में डायमंड बिजनेस को चलाने के लिए बराबर का हिस्सेदार माना है।

विज्ञापन

नेहल मोदी का घोटाले से क्या संबंध?

गौरतलब है कि नेहल मोदी का नाम तब सामने आया था जब भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पीएनबी घोटाले की जांच में उसका भी नाम शामिल हुआ। नीरव मोदी पर जब 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे, तो जांच एजेंसियों को इस बारे में पता चला कि बता दें की नीरव मोदी पहले से ही ब्रिटेन की जेल में बंद है।

कैसे हुई गिरफ्तारी ?

भारत की जांच एजेंसियों सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने नेहल मोदी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। इसी के तहत नेहल को अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हिरास्त में लिया था। ये इंटरपोल नोटिस उनके भाई नीरव पर भी जारी हुए थे। गिरफ्तारी के बाद अब नेहल की सुनवाई 17 जुलाई 2025 को अमेरिकी अदालत में होगी, जहां यह फैसला सुनाया जा सकता है कि उसे भारत भेजा जाएगा या नहीं। नेहल के खिलाफ दो मुकदमें चलाए जा सकते हैं, पहला मनी लॉन्ड्रींग और दूसरा आपराधिक साजिश करने का।

विज्ञापन

नीरव मोदी से कनेक्शन खास क्यों?

बता दें कि नेहल भगोड़े नीरव का सिर्फ भाई नहीं है बल्कि एक प्रकार से उनका राइट हैंड भी रहा है। उसने भाई नीरव के इंटरनेशनल लेन-देन और फर्जी कंपनियों को ऑपरेट करने में काफी मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव के कहने पर नेहल ने कई डिजिटल एविडेंस को डिस्ट्रॉय किए थे। कर्मचारियों को गुमराह करना और फरारी की प्लानिंग में भी नेहल की भूमिका रही है। भारत सरकार के अनुसार, नेहल को-कॉन्सपिरेटर है, जिसने नीरव मोदी के घोटालों को अंजाम तक पहुंचाने में अपनी भी भागीदारी दी है।

विज्ञापन

क्या है पीएनबी घोटाला?

देश के बड़े घोटालों में से एक पीएनबी बैंक घोटाला, वह मामला है जिसमें नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और कई अन्य लोगों ने मिलकर PNB से LOU की मदद से करीब 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इनके आधार पर वह विदेशी बैंकों से लोन लेता था। यह मामला तब सामने आया जब, साल 2018 के जनवरी में PNB ने पहली बार 280 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ