खदान में विस्फोट से 7 की मौत, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में Coal Mine में अचानक धमाके से मची अफरा तफरी

Massive Explosion in Coal Mine: कोयला क्रश करते समय अचानक धमाका हो गया और 7 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर उछलकर कई फीट दूर गिरे और चोट लगने से घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी तो लोग भी तुरंत विस्फोटस्थल पर पहुंच गए।

Coal Mine Explosion

Coal Mine Explosion

विज्ञापन

West Bengal Birbhum Coal Mine Explosion: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आज एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ है। धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका जिले के लोकपुर पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाली गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) में हुआ और मौके पर भीड़ जुटी है।

कोयला क्रशिंग ऑपरेशन के दौरान अचानक विस्फोट होने से दहशत फैल गई। इसके बाद खदान में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को रेस्कयू करके अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धमाके की खबर सुनते ही पूरे इलाके लोग विस्फोटस्थल पर जुटे।

विज्ञापन

अधिकारी मौके से फरार, लोग भड़के

मृतकों के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों में हादसे के बाद आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी बचाव अभियान चलाने की बजाय मौके से भाग गए। धमाके के बाद जुटे लोगों ने ही पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि धमाके में मारे गए मजदूर दिवाली-छठ के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

एक मजदूर ने सुनाई आंखों देखी

बिहार के भदुरिया गांव निवासी मृत्युंजय बद्याकर ने हादसे की आंखोंदेखी मीडिया को बताई। उन्होंने बताया कि अचानक धमाका हुआ और जोरदार आवाज आई, जिसे सुनकर एक बार तो दिल दहल गया। मृत्युंजय ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने मजदूरों के क्षतविक्षत शव देखें। कई मजदूर दर्द से कराह रहे थे और बेहोश थे। एक बार तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन आनन फानन में उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ