अनिल विज के 3 बड़े बयान; कुमारी सैलजा, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा पर खुलकर बोले

BJP Leader Anil Vij Reaction: हरियाणा से भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज आजकल फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिर बेबाकी से अपनी बात रखती है और उन्होंने एग्जिट पोल, कुमारी सैलजा, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा पर खुलकर बात की है।

Anil Vij

BJP Leader Anil Vij Reactions (राहुल कुमार, अंबाला): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अपने बेबाक बोल के लिए अकसर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर खुलकर बात रखी है। उन्होंने आज अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कुमारी सैलजा के मुख्यमंत्री की रेस वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने जितने उम्मीदवार खड़े किए थे, उनके खिलाफ बागी खड़े हो गए। उनके सारे लोग हार गए तो वे किस आधार पर दावा करेंगी।

विज्ञापन

वहीं अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि जेल में रहते हुए उनकी दोस्ती अंडर वर्ल्ड के लोगों के साथ हो गई होगी, तभी वे उनका गुणगान कर रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जिस तरह मुंबई में अंडर वर्ल्ड का राज था, वैसे ही अब दिल्ली में अंडर वर्ल्ड का राज है। इस पर पलटवार करते हुए ही अनिल विज ने यह बयान दिया। एग्जिट पोल को लेकर अनिल विज बोले कि कांग्रेस जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा राहुल गांधी से मुलाकात करने गए। मुलाकातें करना अच्छी बात है, लेकिन असलियत तो नतीजे बताएंगे।

विज्ञापन

कुमारी सैलजा और अनिल विज बनना चाहते CM

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और भाजपा नेता अनिल विज दोनों ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने की चाह रखते हैं। कुमारी सैलजा पिछले कई दिन से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी भी ठोक रही हैं। वोटिंग वाले दिन भी उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी। वहीं अनिल विज भी मीडिया से बात करते हुए कह चुके हैं कि प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। कुमारी सैलजा कह चुकी हैं कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें इग्नोर नहीं कर सकता।

विज्ञापन

अनिल विज कहते हैं कि अगर पार्टी ने चाहा तो वे अब जनता दरबार मख्यमंत्री आवास में लगाएंगे। अंबाला कैंट से इस बार कांग्रेस पहले से ज्यादा बुरी तरह हारेगी। अंबाला के लोग शांति पसंद करते हैं, जिसे भंग करने का उनका इरादा नहीं है। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि चित्रा सरवारा चुनाव जरूर हारेंगी। अनिल विज ने कांग्रेस उम्मीदवार पर नकली घी बेचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिल विज बेबाक बोलते हैं और देश-राज्य से जुड़ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते है। कोई विवाद हो या घटनाक्रम, अनिल विज की प्रतिक्रिया जरूर मीडिया को मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ