भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास आतंकी हमला, असम राइफल्स का एक जवान शहीद, 4 घायल

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में इंडिया-म्यांमार बॉर्डर के पास मंगलवार सुबह आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान असम राइफल्स के एक जवान शहीद हो गए, जबकि चार सैनिक घायल हुए.

terrorist attack near india myanmar border

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास आतंकी हमला (Photo: PTI)

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में इंडिया-म्यांमार बॉर्डर के पास मंगलवार सुबह आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान असम राइफल्स के एक जवान शहीद हो गए, जबकि चार सैनिक घायल हुए. हमले के वक्त भारत-म्यांमार सीमा पर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल गश्त कर रहे थे और बाड़ लगाने का काम जारी था. जानकारी के मुताबिक, असम राइफल्स के 21 जवान इस दौरान वहां मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी

जानकारी के मुताबिक, गश्त कर रही टीम पर अचानक कुछ उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में 42 साल के हवलदार जानखोकाई कुकी को भी गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान घायल हुए बाकी 4 जवानों को बिना देरी किए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया. सेना के जवान बेहद बारीकी से इलाके की तलाशी ले रहे हैं. साथ ही ये पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है, हमलावरों ने कितने करीब से जवानों पर हमला किया और फायरिंग के बाद किस दिशा की ओर गए.

किसने किया हमला?

शुरुआती रिपोर्टों में ये सामने आया है कि NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया. हालांकि, हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल असम राइफल्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है. चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को डिटेल्स इकट्ठा करने का निर्देश दिया है. SP ने कहा, “हमें भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के OC से इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने को कहा है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ