'DUSU चुनाव जीतते-जीतते हार कैसे गए?', कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ की लगी क्लास, जानें क्या बोले राहुल गांधी?

DUSU चुनाव में कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI की बुरी हार हुई है, जिसकी समीक्षा करने के लिए राहुल गांधी ने मीटिंग बुलाई. बैठक में NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार और NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे.

Rahul Gandhi | Vinod Jakhar | Kanhaiya Kumar

राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ दोनों की क्लास लगाई. (Credit-ANI)

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें उन्होंने कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ की क्लास लगाई और पूछा कि चुनाव जीतते-जीतते हार कैसे गए? उन्होंने चुनाव प्रबंधन और चुनाव रणनीति पर सवाल उठाए. चुनाव में पार्टी के स्टूडेंट विंग NSUI की नाकामी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने चुनाव रणनीति की कमियां गिनाते हुए दोनों नेताओं से जवाब मांगा और कहा कि इस बार छात्र संघ चुनाव में NSUI का प्रदर्शन बेहद खराब, शर्मनाक और चिंताजनक रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया और विनोद को हार का जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव नतीजों की रिव्यू मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नजर आए. बैठक शुरू होते ही राहुल गांधी NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पर बरसे और कहा कि छात्र संघ के अध्यक्ष का पद जीत रहे थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि हार गए? इस हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाबदेही कैसे सुनिश्चित होगी? मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजी में कहां कमी रही? संगठन को NSUI से इतने निराशाजनक प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. आज देश में Gen-Z सबसे बड़ा वोटबैंक हैं, उन्हें साधने में NSUI से चूक कैसे हो गई?

चुनाव टिकट बंटवारे पर वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

रिव्यू मीटिंग में कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कड़ा रुख दिखाया और DUSU चुनाव टिकट वितरण पर सवाल उठाए. उन्होंने कन्हैया कुमार से सवाल किया कि चुनाव टिकट बांटते के लिए बने पैनल के जीतने की जिम्मेदारी ली थी तो वे हार कैसे गए? इसका मतलब यह है कि चुनाव रणनीति, उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया और चुनाव प्रबंधन में कमियां रही हैं. दोनों नेता जल्द से जल्द NSUI के प्रदर्शन और चुनाव संबंधी विस्तृत रिपोर्ट और जवाब भेजें, क्योंकि दोषियों पर एक्शन लेकर कमियों में सुधार किया जा सके और अगले साल होने वाले DUSU चुनाव के लिए नई रणनीति बनाई जाए.

विज्ञापन

DUSU चुनाव 2026 में ऐसा रहा NSUI का प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 4 में से 3 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का सूपड़ा साफ हुआ. क्योंकि NSUI चारों प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव नहीं जीत पाई. अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास ने NSUI उम्मीदवार विजय शंकर मीणा को हराया. उपाध्यक्ष पद NSUI से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दीपांशु शौकीन ने 30615 वोटों से जीता ओर ABVP के ईशू मौर्य, NSUI के वीर चतरथ को हराया. सचिव पद ABVP की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ