Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, जानें कहां-कहां होगी बारिश

Weather Update Today
विज्ञापन

Weather Update Today : आज 6 सितंबर 2023 है। धीरे-धीरे मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव है। बारिश की तीव्रता काफी कमी देखी जा रही है। इस बीच कई जगहों पर दोबारा मानसून सक्रिय होता दिख रहा है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई इलाकों में लोगों को तापामान में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसके कारण कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके साथ ही निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया है। पूर्वी और उत्तर प्रदेश में 6, 7 और 8 सिंतबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण, गोवा समेत कई जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं।

पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन

Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 6 सितंबर को कई इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।

  • बिहार, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और पूर्वोत्तर भारत में बारिश हो सकती है।
  • केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और पश्चिमी हिमालय द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ