---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 10 राज्यों में भयंकर बारिश होगी; पश्चिम विक्षोभ का असर, जानें दिल्ली-NCR में कब बदलेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कोल्ड वेव ने ठिठुरन बढ़ाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन देश के कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। घना कोहरा छाने और कोल्ड डे रहने की भी संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देशभर का मौसम करवट बदलने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, इसके असर से आज 21 जनवरी की रात मौसम बदल जाएगा और अगले 2 दिन दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस कारण चल रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली तक कोल्ड वेव का कहर बरपा रखा है।

हिमाचल प्रदेश में आज, कल और परसों भी बर्फबारी होने की संभावना है। हरियाणा, राजस्थान में तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश हो सकती है। गुजरात-राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में 6 साल बाद सर्दी में सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में कोल्ड वेव ने ठिठुरन बढ़ा रखी है, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास भी हो रहा है। दिल्ली-NCR में इस बार सर्दी के सीजन में मौसम के अजीबोगरीब रंग देखने को मिल रहे हैं। धुंध ज्यादा दिन नहीं पड़ी, लेकिन शीतलहर ने लगातार कहर बरपाया हुआ है। 22-23 जनवरी को दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट है।

---विज्ञापन---

वहीं बीता दिन 20 जनवरी 6 साल बाद सर्दी के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 6 साल पहले 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री था। 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री था। वहीं बीते दिन न्यूनतम तापमान 11.4 रहा। आज 21 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 21.67 °C रहा। हवा में 21% नमी है और हवा की गति 21 किमी/घंटा है। सूरज शाम 5:50 बजे अस्त हो जाएगा।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और निचले क्षोभमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव होने वाला है। इसके असर से आज, कल और परसो 21 से 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

---विज्ञापन---

22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तर पर मजबूत हो रहा है। इसके असर से तमिलनाडु तट पर उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 23 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी

IMD के अनुसार, 23 और 24 को राजस्थान, 23-23-24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, 23 और 24 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आज और कल कोमोरिन क्षेत्र और आसपास की मन्नार की खाड़ी में न जाएं। दक्षिण श्रीलंका और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जाने से भी बचें।

First published on: Jan 21, 2025 07:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola