Weather Update IMD Forecast: देशभर में ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है। दिन में धूप खिलने से अब गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली-NCR में सुबह-शाम की ठिठुरन के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म हो जाता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी दिन का तापमान 30 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है। बिहार, हरियाणा में कोहरा देखने को मिला रहा है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान साफ रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। इसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश होने का अनुमान है, लेकिन बारिश होने की संभावना कम ही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन आज शाम से मौसम करवट बदलेगा। हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम गर्म रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि देशभर में 3 फरवरी तक मौसम कैसा रहने वाला है?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल के बीच पश्चिमी ईरान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी बांग्लादेश पर स्थित है। इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के असर से 30 और 31 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश होने के आसार हैं।
कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक सुबह-शाम अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-NCR में कैसा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम गर्म होने लगा है। सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठिठुरन महसूस होती है, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रहता है। मंगलवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होने का अलर्ट है, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 1 से 3 फरवरी के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिससे ठंड बढ़ सकती है, लेकिन बारिश होने की उम्मीद कम ही है।
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
38 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines