---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Forecast: दिल्ली सबसे गर्म, 40 पहुंचा पारा; क्या झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, कब बरसेंगे बादल?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और झुलसाती गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। जानें कैसा रहेगा मौसम और कब मिलेगी तपती चुभती गर्मी से राहत?

---विज्ञापन---

Aaj Kaisa Rahega Mausam: देशभर में लोग गर्मी और सूरज की तपन से झुलस रहे हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 दिन भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि देश के कुछ राज्यों में बादलों के बरसने की भी संभावना जताई गई है, लेकिन दिल्ली-NCR के लोगों को अभी गर्मी का कहर सहना पड़ेगा। 14 अप्रैल की रात को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के करवट बदलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। वैसे देश के कुछ इलाकों में आज सुबह ठंडी हवाएं चलीं। छत्तीसगढ़ में बीती रात भारी बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं मध्य प्रदेश में भी मौसम मिला जुला रहा। आसमान में हल्के बादल छाए नजर आए।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, कल का दिन दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 40 के करीब पहुंच गया। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। अगले 3 दिन भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 के करीब ही रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को तपती चुभती गर्मी सताएगी।

शनिवार 13 अप्रैल की रात को मौसम में बदलाव नजर आएगा और 15 तक मौसम खराब रहेगा। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। 14 अप्रैल को 50 से 60 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारी बारिश हो सकती है। 15 अप्रैल को आंधी तूफान आने का अलर्ट है।

---विज्ञापन---

 

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 14 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 और 14 अप्रैल भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 13 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 14 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 14 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में पूरी रात तेज बारिश हुई है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, समेत दुर्ग के कुछ इलाकों के बादल बरसे। आज भी कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2024 08:03 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola