Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 30-40KM की स्पीड से चली हवाएं, जानिए आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

Weather Forecast IMD Alert Today: मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली-NCR में बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। जानें मौसम आगे कैसा रहेगा?

IMD Weather Forecast Today
विज्ञापन

Delhi NCR Aaj Ka Mausam 6 March 2024: देशभर में मौसम फिर करवट बदल रहा है। फरवरी के बीच में गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन मार्च शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल गया। एक बार फिर सुबह शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। पिछले 2-3 दिन में मैदानी राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने तापमान गिराया। दिल्ली-NCR में आज सुबह भी 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से सर्द हवाएं चल रही हैं।

 

विज्ञापन

धूप के साथ सर्द हवाएं ठंडक महसूस कराएंगी

आसमान में बादलों का डेरा है। पछुआ हवाओं ने गलन और ठिठुरन का अहसास कराया। मंगलवार को भी दिन में धूप खिली, लेकिन हवाएं चलती रहीं। रात होते-होते आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी धूप खिलेगी। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं हैं, लेकिन सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराएंगी। आज दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

 

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा, लेकिन बुधवार सुबह सर्द हवाएं चलने से तापमान लुढ़क कर 8 डिग्री पहुंच गया। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 7-8 मार्च को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि दोनों शहरों में गत रविवार को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद से ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इससे आज, कल और परसो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्य बारिश होगी। असम, मेघालय, नगालैंड में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अगले 2-3 दिन केरल में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 10 मार्च तक मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे किसानों को फायदा होगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आज और कल 2 दिन तक मुंबई वासियों को ठंडक का अहसास होता रहेगा। मुंबई का अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रह सकता है। आज और कल श्रीनगर में भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 6 और 7 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ