Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज बारिश होने के आसार, जानें बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Delhi NCR IMD Alert: मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड का अहसास मौसम दिलाता रहेगा।

Delhi Rainy Weather

दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

Delhi NCR IMD Rain Alert: देशभर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसके चलते बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब तक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज दिल्ली-NCR का मौसम बदलेगा। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

हल्की बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में हालांकि आज 12 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। कल 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

 

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज से 14 मार्च तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज से 14 मार्च तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सिक्किम के मैदानी इलाकों में बारिश होने का अलर्ट है।

विज्ञापन

क्योंकि आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जो उत्तर पश्चिम भारत पर असर डालने के लिए तैयार है। इससे गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तमिलनाड़ु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मौसम गर्म बना रहेगा, इससे लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

 

विज्ञापन

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर में बादल छाएं रहेंगे। आज और कल मैदानी इलाकों में बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज और कल बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में मैदानी इलाकों में बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों में धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह-शाम की ठंडक का अहसास होगा।

बता दें कि हिमाचल में रविवार को सबसे कम पारा माइनस 10 दर्ज किया गया था। यह तापमान कुकुमसेरी का था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ