Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। देश में मौसम का का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं दक्षिण के राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जबकि दूसरी तरफ दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण से लोग परेशान हैं।
पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। पश्चिमी हिमालय के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में तापमान के पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का आसर जल्द ही उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों पर दिखेगा। इन इलाकों में आठ-नौ नवंबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में जल्द ठंड दस्तक देने वाली है।
वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पिछले तीन-चार दिनों से लगातार छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश होने की संभावना है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश के आसार हैं।
पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, समेत कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
51 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines