हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam: अगले 3 दिनों तक इन 9 इन राज्यों में होगी आफत की बारिश तो यहां पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में ठंड का असर धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब दिखने लगा। पहाड़ों हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण मैदानी इलाकों में ठड़ में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में दिल्ली के तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी में आज शुक्रवार तक कुहासा छाए रहने के भी आसार हैं। वहीं तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग शीतलहर से परेशान होने लगे हैं।

विज्ञापन

वहीं कई जगहों पर कोहरे के कारण भी लोगों को मुश्किलें हो रही है। एमआईडी के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा। कोहरे की मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे दक्षिणी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

दरअसल दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने का अंदेशा है। इसके कारण दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसका पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और केंद्रित होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक दबाव बन जाएगा। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 8 दिसंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। वहीं 7 दिसंबर की रात से तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और रायलसीमा के कई इलाकों में 8 दिसंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। जिसके कारण 8 से 10 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है। संभावना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola