हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam: आज इन 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल तो यहां हिमपात बढ़ाएगी मुश्किलें, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: आज 4 नबंवर और दिन शुक्रवार। देश के मौसम में अब बदलाव साफ दिख रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी यानी उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के सभी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

पिछले कई दिनों पहाड़ों पर जारी छिटपुट बर्फबारी और बारिश का असर अगल 4 से 5 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखने लगेगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के वक्त कई जगहों पर हल्का कोहरा भी देखने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों फिलहाल लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।

पश्चिमी हिमालय के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में तापमान के पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

इस बीच मौसम विभाग की मानें तो कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाके मौसम का ट्रिपल अटैक शुरू हो गया है। बर्फबारी, बारिश और ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। जिससे वहां लोगों की मुश्किलें अभी बढ़ने वाली है। IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हिमपात के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का आसर जल्द ही उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों पर दिखेगा। इन इलाकों में आठ-नौ नवंबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में जल्द ठंड दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन

वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पिछले तीन-चार दिनों से लगातार छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश होने की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

वहीं दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में आज भी किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola