Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में जारी हिमपात और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का एहसास होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में सुबह-शाम के वक्त लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। तमाम जगहों पर तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई जगहों पर सुबह के समय धुंध भी छाई रहती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में कई इलाकों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की भविष्यवाणी
इस बीच मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा की भविष्यवाणी की है। एमआईडी के मुताबिक आज गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।
पहाड़ों पर लुढ़का तापमान
गौरतलब है कि इन इलाकों पिछले कई दिनों से जारी छिटपुट बर्फबारी और बारिश के कारण पूरे इलाके में तापमान के में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे पारा लुढ़कर शून्य के भी नीचे माइनस में पहुंच गया है। लिहाजा इन इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मैदानी इलाकों में शीतलहर की दस्तक
इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है । IMD के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सूर्य देव के अस्त होने के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल इन इलाकों में कोहरे के आसार नहीं हैं।
दक्षिणी राज्यों में भी होगी बारिश
दक्षिण के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर बारिश का संभावना जताया है।
चक्रवाती हवाओं हवाओं का दिखेगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इससे आसपास के इलाके के मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही एमआईडी का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आएगी।
आज देश के इन इलाकों में होगी बारिश
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इस बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines