Aaj Ka Mausam: नए साल 2023 के दूसरे दिन सोमवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के पूरे मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को इससे राहत के आसार नहीं हैं।
ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। धुंध और घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रही है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना जताया है। हिमालयी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे हिमपात के कारण तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। कई जगहों पर पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने के आसार है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines