Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘शादी के लिए इंतजार करो’ कह पछताया बेटी का बाप, होने वाला दामाद कर बैठा पाप

विशाखापत्तनम में एक व्यक्ति ने शादी के एक साल होने पर घर में घुसकर अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया और बचाने आई उसकी मां को भी मार डाला।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 3, 2025 09:34
Visakhapatnam News

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्यार, इंतजार और हत्या का हैरान करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया है। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई प्रेमिका की मां को भी व्यक्ति ने मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां के शव को कब्जे में लिया और घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ घंटे की तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल से कर कहा था प्यार

यह मामला विशाखापत्तनम के कोम्माडी इलाके के स्वयंकृषि नगर का है। मरने वाली महिला की पहचान मां लक्ष्मी (43) के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी नक्का दीपिका (20) को बचाते हुए खुद मर गई। वहीं, आरोपी की पहचान नवीन के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया कि नवीन पिछले 6 साल से नक्का दीपिका से प्यार करता था। वह दीपिका से शादी करना चाहता था, लेकिन दीपिका के पिता ने उसे एक साल इंतजार करने को कहा था। उसे यह बात पसंद नहीं आई।

---विज्ञापन---

मां-बेटी पर चाकूओं से हमला

नवीन के मन में इस बात को लेकर काफी गुस्सा था। इसी गुस्से के चलते वह बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दीपिका के घर गया। यहां उसने दीपिका पर लगातार चाकू से वार किया। इस दौरान दीपिका की मां लक्ष्मी बीच-बचाव करने आईं तो उसने उन पर चाकू से वार किया। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नवीन तुरंत मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन को श्रीकाकुलम जिले के पास गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गुजरात में बेमौसम बारिश के बाद हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा होगा अगले 6 दिन का मौसम

मुख्यमंत्री का निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री वी. अनिता ने पुलिस अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल महिला को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

First published on: Apr 03, 2025 09:34 AM

संबंधित खबरें