हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है यह मुर्गा, बाहर नहीं निकलता बिना जूते के, रखे हैं 60 जोड़ी स्टाइलिश जूते

Viral video: मुर्गे के पंजे में कोई बीमारी हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को उसके पंजे को काटना पड़ा। उसके मालिक ने उसके लिए खास तरह के जूते बनवाए।

विज्ञापन

Viral video America: इंसान और जानवरों के बीच प्यार की कहानियां तो आपने सुनी ही होंगी। अगर आपने खुद किसी पालतू जानवर को पाला होगा तो आपने इसे महसूस भी किया होगा। आपने यह भी देखा होगा कि सर्दियों में लोग कुत्तों और सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को कपड़े पहना देते हैं ताकि उनका ठंड से बचाव हो सके। लेकिन क्या आपने ऐसे मुर्गे के बारे में सुना हो जो जूता पहनकर घूमता है। इस मुर्गे का नाम नब्ज है।

दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एस्कोडन्डिडो में एक मुर्गा अब जूते पहनकर घूमता है। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल सही बात है। हालांकि सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है। उसके पास एक नहीं बल्कि अब 60 जोड़ी जूते हैं। हुआ कुछ यह कि इस मुर्गे के पंजे में कोई बीमारी हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को उसके पंजे को काटना पड़ा। इस वजह से उसके पैर छोटो हो गए और चलने में परेशानी होने लगी।

ये भी पढ़ें-Telangana Election Result 2023: होश उड़ा देगा तेलंगाना के विधायकों की अमीरी का आंकड़ा, सबसे ज्यादा पैसा किसके पास? 

विज्ञापन

देखिए चोरी का वायरल वीडियो

लोगों ने भेजे 60 जोड़ी जूते

विज्ञापन

अपने मुर्गे की यह दिक्कत मालिक से देखी नहीं गई और उसने उसके लिए खास तरह के जूते बनवाए। यह जूता पहनकर मुर्गा आराम से दौड़ने लगा। इसे लेखकर लोग बहुत खुश हुए और मुर्गे के लिए एक या दो नहीं बल्कि कुल 60 जोड़ी जूते भेज दिए। अब यह मुर्गा एक सेलिब्रिटी की तरह रहता है। वह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

क्या कहा मुर्गे के मालिक ने

विज्ञापन

मुर्गे के मालिक का नाम मीश डेविग्नन है। उसने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे प्यारे मुर्गे के लिए इतने लोगों का प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं। उसने लोगों को इसके लिए धन्यवाद कहा है। उसके मालिक का कहना है कि वह मुर्गे से बात करना बहुत पसंद करता है।

ये भी पढ़ें-Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में किस फॉर्मूले से मिली कांग्रेस को बढ़त, सिर्फ एक वजह से पलटी बाजी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola