Vande Bharat Express: ओडिशा की पहली, देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
Edited By Naresh Chaudhary

Vande Bharat Express
Edited By Naresh Chaudhary

Vande Bharat Express
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन पुरी-हावड़ा और भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के बीच की 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी। बताया गया है कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।
ट्रेन में दो तरह के एसी चेयर और दूसरा एक्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं। पुरी-हावड़ा मार्ग पर एसी चेयर कार का टिकट ₹1430 है, जिसमें खाना (मील) शुल्क के रूप में ₹328 भी शामिल है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत ₹2615 है, जिसमें ₹389 खानपान (मील) शुल्क शामिल है। टिकट बुक कराते समय नो फूड ऑप्शन भी है।
और पढ़िए – अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को भारत सरकार ने किया खारिज, बागची बोले- ये झूठ पर आधारित
#WATCH | Odisha to get first Vande Bharat train with PM Modi launching the express train between Puri and Howrah today pic.twitter.com/yoTtLq9X3O
— ANI (@ANI) May 18, 2023
पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मई से नियमित तौर पर शुरू होगी। इसके पुरी से चलने का समय दोपहर 1:50 बजे है और हावड़ा रात 8:30 बजे पहुंचेगी, जबकि हावड़ा से चलने का समय सुबह 6:10 है जो पुरी दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।
16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच सात स्टेशनों (खुदरा रोड जंक्शन, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर के रोड, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर जंक्शन, हावड़ा) के बीच रुकेगी। ट्रेवल एजेंटों के अनुसार पुरी, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के पर्यटकों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक रहेगी। तीर्थ यात्रा करने वाले और समुद्र तटों पर घूमने वालों के लिए भी सुविधा रहेगी।
इसके अलावा, पीएम मोदी ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। मोदी पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, ताकि यात्रियों को भविष्य में सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: