हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या अयोध्या-बद्रीनाथ के बाद भाजपा को वैष्णो देवी में भी हार का डर? तो इसलिए बदला उम्मीदवार...

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनावों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। हैरानी की बात यह रही कि भगवा दल ने वैष्णो देवी विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार को बदल दिया है।

विज्ञापन

Vaishno Devi Assembly Seat : भाजपा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 29 नाम हैं। इससे पहले सोमवार को पार्टी ने कुल 44 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी थी लेकिन थोड़ी ही देर बाद इसे वापस ले लिया था। इस लिस्ट में वैष्णो देवी विधानसभा सीट से भगवा दल ने रोहित दुबे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, आज जब नई लिस्ट जारी हुई तो बड़ा और अकेला बदलाव ये रहा कि वैष्णो देवी सीट से प्रत्याशी का नाम अब रोहित दुबे नहीं बल्कि बलदेव राज शर्मा हो चुका है। एक सीट पर इस छोटे से बदलाव ने कई बड़े सवाल उठाने का काम किया है। आइए समझते हैं भाजपा के इस कदम के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

नई लिस्ट में किया सिर्फ एक बदलाव

अपनी शुरुआती लिस्ट को वापस लेने के बाद भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए उम्मीदवारों के नाम थे। जम्मू में मजबूत भाजपा कश्मीर घाटी की कई सीटों पर भी चुनाव लड़ रही है। इसके बाद दूसरी लिस्ट भी सोमवार को ही आ गई थी जिसमें सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम था। अब मंगलवार को 29 प्रत्याशियों वाली तीसरी लिस्ट आई है। बात करें बदलाव की तो वैष्णो देवी सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार को बदला है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या और उत्तराखंड में बद्रीनाथ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हिंदुत्ववादी एजेंडे वाली भाजपा वैष्णो देवी में ऐसी स्थिति नहीं बनने देना चाहती।

ये भी पढ़ें: आतंकी हमले में पिता-चाचा की मौत…शगुन परिहार कौन? जिन्हें BJP ने बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन

अयोध्या और बद्रीनाथ दोनों जगह हारे

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इसी संसदीय क्षेत्र में अयोध्या आता है जहां भाजपा ने भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया था। यहां से भाजपा को जीत की पूरी उम्मीद थी लेकिन परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे थे। भगवा दल के लल्लू सिंह को कांग्रेस के अवधेश प्रसाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट पर भी भाजपा को हार मिली थी। यहां से कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला जीते थे। उनके सामने विधायक और मंत्री रह चुके भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी थे जिन्हें 5224 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। हिंदुओं के लिए अयोध्या और बद्रीनाथ दोनों ही धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें: बड़े नाम गायब, गलत टिकट या कुछ और कारण; क्यों BJP ने पहली लिस्ट वापस ले ली?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BJP की पहली लिस्ट से दोनों पूर्व डिप्टी सीएम के नाम हुए गायब; क्यों नहीं दिया टिकट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola