---विज्ञापन---

देश angle-right

आतंकी हमले में पिता-चाचा की मौत…शगुन परिहार कौन? जिन्हें BJP ने बनाया प्रत्याशी

Who Is Shagun Parihar: शगुन परिहार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 किश्तवाड़ से लड़ेंगी। शगुन का फैमिली बैकग्राउंड राजनीतिक है। उनके चाचा भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

BJP Candidate Shagun Parihar Profile: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने 44 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में इकलौती महिला उम्मीदवार शगुन परिहार हैं, जिन्हें किश्तवाड़ से चुनाव टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने 10 मुस्लिम उम्मीवारों पर दांव खेला है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में कश्मीर के चुनावी रण में किसी को नहीं उतारा था, वहीं अब भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 मुस्लिम नेताओं को टिकट देकर चुनावी रण को रोमांचक बना दिया है। इनके अलावा 2 कश्मीरी पंडितों को भाजपा ने चुनावी रण में उतारा है। आइए अब जानते हैं कि शगुन परिहार कौन हैं?

 

---विज्ञापन---

दिग्गज भाजपा नेता की भतीजी शगुन परिहार

शगुन परिहार भाजपा ने दिग्गज नेताओं में से एक अनिल परिहार की भतीजी हैं। अनिल परिहार हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी हमले में मारे गए थे। इस आतंकी हमले में शगुन परिहार के पिता की भी जान चली गई थी। अनिल परिहार की भाजपा में पॉजिशन और डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जिले उनकी पैठ का देखते हुए ही भाजपा ने उन पर दांव खेला है।

---विज्ञापन---

अनिल परिहार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक्टिव मेंबर थे। 2008 में उन्हें पैंथर्स पार्टी ने चुनाव टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली और अपने इलाके में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम किया, लेकिन साल 2018 में आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा था।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान 16 अगस्त को हुआ था। वोटिंग 3 चरणों में होगी। 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोटिंग के बाद 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 26, 2024 11:34 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola