ब्रिटेन पर 10%, वियतनाम पर 20% टैरिफ की डील तो भारत पर क्यों पड़ा 50 प्रतिशत का बोझ, अमेरिका ने किया नया दावा

अमेरिका ने भारत पर हेैवी टैरिफ लगाने की वजह का खुलासा किया है। अमेरिका ने दावा किया कि अगर भारत वो एक गलती नहीं करता तो भारत पर भी ब्रिटेन और वियतनाम जैसा कम टैरिफ लगता। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

TRUMP (1)

बीते दिनों अमेरिका ने कई देशों पर हैवी टैरिफ लगाया था। इसमें भारत भी शामिल था। अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप ने पहले भारत पर 25 प्रतिशत, बाद में और 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। मतलब अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ का बोझ लादा था। उस समय अमेरिका ने ब्रिटेन, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, जापान, यूरोपीय संघ समेत कई देशों पर टैरिफ में काफी छूट दी थी। ब्रिटेन पर कुल 10 प्रतिशत तो वियतनाम पर कुल 20 प्रतिशत टैरिफ लगा था।

विज्ञापन

अब इसके पीछे की वजह सामने आ रही है। अमेरिका ने दावा किया है कि टैरिफ मामले पर पीएम मोदी ने ट्रंप से बात नहीं की थी। इस वजह से डील नहीं हो पाई। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है। मंत्रालय ने कहा कि उस दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच करीब 8 बार बात हुई थी।

विज्ञापन

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक इंटरव्यू में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अटकने की वजह पीएम मोदी का बात नहीं करना है। लुटनिक ने दावा किया कि अमेरिका भारत के साथ का व्यापार समझौता पूरा नहीं हो सका है क्योंकि टैरिफ डील के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया था। लुटविन ने कहा कि उन्होंने खुद यह समझौता तैयार किया था। इसको अंजाम तक पहुंचाने के लिए मोदी का ट्रंप को फोन करना जरूरी था। कहा कि भारतीय पक्ष इस डील को लेकर सहज नहीं था और पीएम मोदी ने फोन नहीं किया।

विज्ञापन

भारत ने अमेरिका के इस दावे से वैसे ही खारिज कर दिया जैसे भारत-पाक संघर्ष के समय। भारत में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस दौरान भारत-पाक के बीच कुछ दिनों तक संघर्ष की स्थिति रही और फिर सीजफायर हो गया था। इस दौरान भी अमेरिका ने मध्यस्ता कराने का कई बार दावा किया था। उस समय भी भारत ने उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ