---विज्ञापन---

देश

अब 6 महीने में होगा TB का इलाज,  सरकार ने 4 नई दवाओं के इस्तेमाल को दी मंजूरी, पहले लगते थे 20 महीने

Multi-drug-resistant TB: भारत सरकार का 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य है। देश में फिलहाल 75000 दवा प्रतिरोधी टीबी मरीज हैं।

Multi-drug-resistant TB: इंडिया में टीबी के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है, ऐसा कहा जा रहा है कि 2025 से इन मरीजों की रिकवरी रेट इम्प्रूव होगी। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां टीबी की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए नए और छोटे उपचार की शुरुआत को मंजूरी दी है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीबी के मरीजों के लिए अब मोक्सीफ्लोक्सासिन, प्रीटोमैनिड, बेडाक्विलिन और लाइनजोलिड दवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दी है। बता दें भारत सरकार का 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य है। सरकार के इस नए फैसले से देश में इस अभियान को बल मिलेगा।

---विज्ञापन---

देश में फिलहाल 75000 दवा प्रतिरोधी टीबी मरीज

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 75000 दवा प्रतिरोधी टीबी मरीज हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत बहु-दवा प्रतिरोधी तपेदिक (एमडीआर-टीबी) के खिलाफ इन नई और प्रभावी उपचार पद्धति बीपीएएलएम को मंजूरी दी है।

---विज्ञापन---

टीबी के मरीजों को अब 6 महीने में मिलेगा इलाज

जानकारी के अनुसार अभी तक इंडिया में टीबी के मरीजों का पूरा कोर्स करीब 20 महीने का होता है। जबकि अब नई पद्वति से इस कोर्स की अवधि 6 महीने ही होगी। चार नई एंटी-टीबी दवाओं से टीबी के मरीज का जल्द इलाज करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार के अनुसार जिन नई दावाओं को इलाज में शामिल किया गया है उन सभी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से अनुमति मिली हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चीन की जिस लैब से निकला था कोरोना, उसी से लीक हुआ एक और जानलेवा वायरस!

ये भी पढ़ें: चीन में स्कूल बंद, घरों से न निकलने की हिदायत जारी, 300 की रफ्तार से आ रहा अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान

First published on: Sep 06, 2024 07:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola