New deadline to file updated tax returns extended to 4 years: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश कर दिया है। ये मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट है। इस बजट में मोदी सरकार ने टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, वित्त मंत्री ने ITR फाइल करने की समयसीमा बढ़ा दी है।
CA मनीष मल्होत्रा ने इस बारे में स्पष्ट करते हुए बताया कि पहले अपडेटेड रिटर्न (ITR- U) फाइल करने की समयसीमा दो साल तक थी। लेकिन अब सरकार ने इस समयअवधि को 4 साल तक कर दिया है। बता दें कि फिलहाल 30 दिसंबर तक रिटर्न फाइल नहीं करने पर 1000 और 30 दिसंबर के बाद रिटर्न फाइल करने वालों पर 5000 तक जुर्माना लगता है।
बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स को मिलेगा फायदा
CA मनीष मल्होत्रा के अनुसार केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। कई बार लोग किसी कारण से अपनी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाते थे। ऐसा करने वालों पर जुर्माने का भी प्रावधान है, लेकिन अब आईटीआर नियमों में संशोधन के बाद अपडेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए 4 साल तक का समय मिलेगा।
रिटर्न फाइल करने के लिए मिलता है 45 दिन का समय
आगे सीए ने बताया कि लोग किसी भी अससमेंट ईयर के लिए अब दो की बजाय 4 साल में ITR- U फाइल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करना होता है। 15 जून तक इसके लिए फॉर्म 16 हासिल किए जाते हैं। रिटर्न दाखिल करने के लिए 45 दिन तक का समय मिल पाता है। अब तक 2 साल तक का अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते थे। लेकिन अब इसके लिए 4 साल का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ‘भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव…’, PM मोदी ने बजट पर क्या-क्या कहा?
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines