---विज्ञापन---

UGC-NET दिसंबर 2023 का रिजल्ट कैसे करें चैक?

UGC NET Result December 2023: आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2023 जारी किया जाएगा, जानिए परिणाम कैसे चेक कर पाएंगे?

---विज्ञापन---

UGC NET Result 2023 Declaration Update: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम जारी होने वाला है। पहले रिजल्ट 10 जनवरी को आना था, लेकिन तारीख बदल दी गई। अब लोग यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए परीक्षा 6 से 14 दिसंबर तक ली गई थी। देशभर के 9,45,918 युवाओं ने 292 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिया था। चेन्नई और आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण दोबारा एग्जाम लिया गया था। आंसर की 3 जनवरी 2024 को जारी की गई थीं। आपत्तियां 5 जनवरी 2024 तक ली गई थीं।यूजीसी नेट एग्जाम हर साल 2 बार दिया सकता है। वहीं यह परीक्षा 83 विषयों में होती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कैसे चेक करें परिणाम?

  • ugcnet.nta.ac.in पर लॉग इन करें।
  • यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2023 रिजल्ट के लिंक पर टैप करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें।
  • रिजल्ट और स्कोर कार्ड डिस्पले होगा।
  • PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

री-इवैल्युएशन नहीं करा पाएंगे उम्मीदवार

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की गाइडलाइन के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार री-इवैल्युएशन नहीं करा पाएंगे। SC, ST, OBC, दिव्यांग और थर्ड जेंडर कैंडिडेट को क्वालिफाईंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कैंडिडेट्स को पास होने के लिए दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लेने होंगे।

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 17, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola