हैदराबाद आसमान से उतरी UFO जैसी दिखने वाली चीज, 'जादू' को देखने के लिए लगा तांता

हैदराबाद यूएफओ

हैदराबाद यूएफओ जैसे दिखने वाला स्पैस कैप्सूल

तेलंगाना: हैदराबाद में आसमान से अजीबो-गरीब चीज जमीन पर उतरी है। उसे UFO जान वहां बड़ी संख्या में लोगों का तांता लग गया। कई घंटे लोग उस बड़े से गुब्बारेनूमा चीज से एलियन बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। लेकिन जब कई घंटे बीत गए और उसमें से कोई बाहर नहीं निकला तो कुछ लोग उसे कई फीट ऊंचे गुब्बारे के पास गए और उसे छूकर देखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खटखटाने लगी दरवाजा

जब वह अजीब से चीज जमीन पर उतरी तो वहां लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। अचानक असमान से बड़ा का गुब्बारा जमीन पर उतरा तो उसे देखकर लोग डर गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब इस घटना की खबर पुलिस को मिली तो मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा। पुलिस उसे बड़े से गुब्बारे की तरह दिखने वाले ऑब्जेट में अंदर कोई है तो नहीं आवाज लगाकर यह सुनिश्चित करने लगे।

निकला एक रिसर्च एक्सपेरिमेंट

तभी हैदराबाद के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के बैलून डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह TIFR की नेशनल बैलून फैसिलिटी का एक रिसर्च एक्सपेरिमेंट है। जिसे स्टडी के लिए बनाया गया है। जानकारी के मुतबिक घटना 7 दिसंबर की हैदराबाद से लगभग 100 किमी दूर स्थित विकाराबाद जिले के मोगिलीगिड्डा गांव की है।

विज्ञापन

बैठकर 8 लाेग स्पेस में जा सकते हैं

TIFR के मुताबिक इसका नाम ‘स्पेस कैप्सूल’ है। यह एक बड़े हीलियम बैलून के जरिए आकाश में लगभग 40 किमी की ऊंचाई तक पहुंचाया गया था। इस कैप्सूल को स्पेन में निर्मित किया गया है। उसे आठ लोगों को स्पेस में भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। कैप्सूल को टेस्ट करने और समताप मंडल पर रिसर्च करने के लिए 1000 किलोग्राम वजनी एक उपकरण (UFO जैसा) भेजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ