यूएस की राष्ट्रीय खुफिया डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर टिप्पणी करते हुए इसे खराब बताया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में इटरनेंट कनेक्शन होता है, जिसमें हेराफेरी के सबूत मिले हैं। इसे लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने तुलसी गबार्ड के बयान को सिरे से खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि भारत का ईवीएम सिस्टम अमेरिका जैसा नहीं है। इसमें वाईफाई-इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता है।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बताया कि कैसे पूरी दुनिया में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मशीनें सबसे सरल और सेफ हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, कुछ देश ईवीएम का उपयोग करते हैं, जो इंटरनेट समेत कई निजी नेटवर्क से कनेक्ट है। इनमें से किसी भी देश में मतदाताओं की संख्या लगभग 100 करोड़ (एक अरब) भारतीय मतदाताओं के 1/5 से भी कम है।
यह भी पढ़ें : अलग-अलग राज्य में वोटर्स के एक जैसे EPIC नंबर का क्या है मतलब? जानिये क्या बोला चुनाव आयोग?
इंटरनेट, वाईफाई से कनेक्ट नहीं है ईवीएम सिस्टम
चुनाव आयोग के मुताबिक, भारत बहुत ही सरल ईवीएम सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जो सही और सटीक कैलकुलेटर की तरह काम करता है और इन्हें इंटरनेट, वाईफाई से नहीं जोड़ा जाता है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कानूनी जांच में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मशीनें खरी उतरी हैं और मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के संचालन सहित कई चरणों में राजनीतिक दलों की ओर से हमेशा जांची और सत्यापित की जाती हैं।
वीवीपीएटी पर्चियों का भी मिलान किया जाता है
ECI ने बताया कि भारतीय वोटर ईवीएम का बटन दबाते समय अपनी संतुष्टि के लिए संबंधित वीवीपीएटी पर्चियों को भी देख सकते हैं। काउंटिंग के दौरान उम्मीदवारों के सामने 5 करोड़ से अधिक वीवीपीएटी पर्चियों का सत्यापन और मिलान किया गया है। किसी भी संख्या में वोटों की गिनती (यहां तक कि 100 करोड़) एक दिन से भी कम समय में पूरी की जा सकती है और कोई भी व्यक्ति इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें : Watch: नए मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar की नियुक्ति पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines