Today’s Latest News, 5 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Today’s Latest News, 5 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बन रहें।
Today’s Latest News, 5 April 2023, Updates:-
प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में वांटेड शॉर्प शूटर अब्दुल कवि ने बुधवार को लखनऊ की सीबीआई अदालत में सरेंडर कर दिया। वह 18 साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस के पास उसकी कोई फोटो तक नहीं थी। 14 मार्च को उसकी दो फोटो पुलिस ने जारी की थी।
शूटर अब्दुल कवि गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेहद खास है। आरोप है कि अब्दुल ने अतीक के कहने पर 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल को भरे बाजार गोलियों से भून दिया था। वह राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईटी) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ट्रस्ट ने भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए धन जुटाया और आतंकियों को फंडिंग की है।
National Investigation Agency (NIA) today filed a chargesheet in the Al Huda Educational Trust (AHET) terror funding case, linked to the Jamaat-e-Islami (JEI), which had set up the Trust to mobilise funds to further its anti-India agenda even after it was banned: NIA pic.twitter.com/drvM7PTh86
— ANI (@ANI) April 5, 2023
दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउत एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।
इससे पहले ईडी ने 20 मार्च को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया तब सिसोदिया की कस्टडी 3 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी।
ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि हवाला ऑपरेटर से जुड़े कुछ अहम जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे में हमें जिरह पेश करने के लिए 10 या 11 अप्रैल तक का समय चाहिए। जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई है।
#WATCH ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल, 2023 तक बढ़ाए जाने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर लाया जा रहा है। pic.twitter.com/Y7QVzGGCha
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि वे नेताओं के लिए अलग नियम नहीं बना सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।
Supreme Court refuses to entertain a plea filed by 14 opposition parties, led by the Congress, alleging “arbitrary use” of central probe agencies like Central Bureau of Investigation (CBI) and the Enforcement Directorate (ED) against opposition leaders and seeking a fresh set of… pic.twitter.com/0DfvhhYxjN
— ANI (@ANI) April 5, 2023
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बनाना शुरू कर दिया है। वे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम होगी।
#WATCH | Delhi: Rahul Gandhi & Congress Party have started to make their personal fight a fight for democracy…they are trying to do everything possible to stay politically relevant…any criticism of this would be less: Jyotiraditya Scindia, Union Minister pic.twitter.com/LDQwTSsRyn
— ANI (@ANI) April 5, 2023
और पढ़िएः- देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: