रुक गई है हिमाचल की सड़कों की रफ्तार, गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर भाग रहे लोग, घंटों जाम में फंसे पर्यटक

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण डलहौजी, खज्जीयार और धर्मशाला के रास्तों पर लंबा जाम लग गया है. कई पर्यटक घंटों तक फंसे रहे.

Himachal Traffic Jam

Credit: AI

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं. लेकिन ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. वीकेंड के दौरान राज्य के कई प्रमुख पर्यटन मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे हजारों यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. कुछ लोग तो इस हद तक परेशान हो गए कि उन्हें अपने ट्रिप कैंसिल करके वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां लगा जाम?

जानकारी के मुताबिक, डलहौजी-खज्जीयार मार्ग और धर्मशाला-मैकलोडगंज इलाके में पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ जाने से सड़कें जाम हो गईं. सबसे ज्यादा परेशानी चंबा जिले के लकरमंडी रास्ते पर देखने को मिली, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोग घंटों तक फंसे रहे. नॉर्मल दिनों में जो सफर करीब एक घंटे में पूरा हो जाता है, वो कई घंटों में भी पूरा नहीं हो पाया. पर्यटकों का कहना है कि वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए थे, लेकिन जाम की वजह से उनका काफी समय सड़क पर ही बीत गया. बिहार और उत्तर प्रदेश से पहुंचे कई पर्यटकों ने शिकायत की कि उन्हें चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम में रहना पड़ा. उनका आरोप है कि हर साल पर्यटन सीजन में भारी भीड़ आती है, इसके बावजूद ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सही इंतजाम किया जाता है.

पर्यटकों ने जताई नाराजगी

जाम में फंसे लोगों ने पार्किंग, पीने का पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई. कई पर्यटकों का कहना है कि उनसे अलग-अलग तरह के शुल्क तो लिए जाते हैं, लेकिन बदले में सही सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जातीं. भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने कुछ जगहों पर एक्सट्रा पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश की. हिमाचल प्रदेश में इस समय बेहद मौसम सुहावना है, जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तापमान में गिरावट से राज्य के पर्यटन स्थलों की ओर लोगों का आकर्षण और बढ़ा है. यही वजह है कि मनाली, शिमला, डलहौजी और धर्मशाला जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ