हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'पंजाब में भगवंत मान ही होंगे CM फेस', केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश-दुनिया की आज की बड़ी हलचलों का लाइव ब्लॉग. अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा पर शाह की बैठक, तेलंगाना में जूनियर कॉलेज छात्रों के लिए मिड-डे मील की शुरुआत और मौसम का हाल. पढ़ें हर बड़ी खबर का लाइव अपडेट.

विज्ञापन

Live Updates

21:40 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने आज बठिंडा में कहा कि पंजाब विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने जा रहे हैं. वहीं, पर मुख्यमंत्री का चेहरा फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ही होंगे.

19:55 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय नाविकों के जहाजों पर ड्रोन हमले बिल्कुल गलत- ट्रंप

ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा, Iran द्वारा भारतीयों पर हमले स्वीकार नहीं किया जा सकता.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय नाविकों पर हुए हमलों पर दी प्रतिक्रिया. कहा- संभल जाए ईरान, ये नहीं चलेगा.

19:29 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मीनाक्षी नटराजन मामले पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ तेलंगाना में कोई केस नहीं है. इससे पहले वोट चोरी होता था अब सीट चोरी हो रहा है. पूरे केस का कोई मतलब पार्टी या इंचार्ज से नहीं है. अगर बीजेपी के पास नंबर नहीं है तो थर्ड कैंडिडेट कैसे दिया ये सीट चोरी का मामला है. गांधी vs गोडसे की विचारधारा के बीच की लड़ाई है. बीजेपी एंटी डेमोक्रेटिक एंटी वोमेन है. बीजेपी टॉप लीडरशिप और रिटर्निंग ऑफिसर कांस्पिरेटर है.

17:52 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID

CID एक नए केस के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी के घर गई; उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट से कथित तौर पर जाली साइन वाले एक केस में प्रोटेक्शन मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी से CID ने पूछताछ की; पूछताछ साढ़े पांच घंटे तक चली। आज, CID के अधिकारी भड़काऊ बयानों से जुड़े एक केस के सिलसिले में उनके घर गए. नोटिस लेकर गई है.

17:51 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शुभेंदु की प्रशासनिक बैठक शामिल कई TMC विधायक

मालदा में CM शुभेंदु की प्रशासनिक बैठक में शामिल हुए कई जिलों के TMC विधायक, MLA हुमायूं कबीर भी थे मौजूद. विधानसभा में फालता से BJP विधायक देबांशु पांडा और चंडीतला से TMC विधायक स्वाति खांडेकर ने ली शपथ, ‘नव तृणमूल ब्लॉक’ के नेता ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा रहे मौजूद.

17:02 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके राज्यसभा नामांकन पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब रिटर्निंग ऑफिसर किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर देता है, तो एकमात्र उपाय चुनाव आयोग के पास जाना ही होता है.

शीर्ष अदालत ने कहा, 'फैसला चाहे कितना भी गलत क्यों न हो, एक बार नॉमिनेशन रद्द हो जाने पर, आम तौर पर इसका समाधान कहीं और ही होता है. क्या इस कोर्ट का कोई ऐसा फ़ैसला है जिसमें हमने उस स्टेज पर दखल दिया हो?'

कांग्रेस नेता बिना डरे डटे रहे.

16:59 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मई 2026 में खुदरा महंगाई दर रही 3.93%

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, मई 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.93% रही, जबकि अप्रैल 2026 में यह 3.48% थी।

16:31 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह FIR कोलकाता सेंट्रल डिवीजन के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

16:17 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 6 जुलाई से शुरू होगा असम विधानसभा का बजट सत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 6 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

15:40 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु CM पहुंचे मूकाम्बिका देवी मंदिर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय उडुपी जिले के कोल्लूर श्री मूकाम्बिका देवी मंदिर पहुंचे.

watch | Karnataka: Tamil Nadu Chief Minister Vijay arrives at the Kollur Sri Mookambika Devi Temple in the Udupi district. pic.twitter.com/XvK9IFLm6e
— ANI (@ANI) June 12, 2026
15:05 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम कटा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अमेठी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. गौरीगंज ब्लॉक की मेदन मवई ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब हो गया है. इस हाई-प्रोफाइल नाम के सूची से कटने के बाद स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. इस गंभीर मामले पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने सीधे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिलाध्यक्ष का कहना है कि स्मृति ईरानी का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सभी आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज समय पर प्रशासन के पास जमा किए गए थे, फिर भी यह चूक हुई है. दूसरी तरफ, स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि तीरथराज मिश्र ने भी इस मतदाता सूची में व्यापक त्रुटियों और कमियों की शिकायत की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए हैं. उन्होंने भाजपा नेताओं और ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जांच के बाद सूची में आवश्यक सुधार जल्द से जल्द कर लिया जाएगा.

14:40 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : फिल्म 'काला हिरण' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सलमान पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी प्राइवेसी और पहचान की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कानूनी कदम उठाया है. सलमान ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर आगामी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माण और उसकी रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. याचिका में अभिनेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस फिल्म का पोस्टर और प्रचार सामग्री उनकी 'पर्सनैलिटी राइट्स' का खुला उल्लंघन करती है. उनका कहना है कि मेकर्स द्वारा उनके नाम, छवि और सार्वजनिक पहचान का व्यावसायिक लाभ उठाने के लिए बिना उनकी अनुमति के धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. सलमान खान ने कोर्ट के सामने चिंता जताई है कि इस फिल्म और इससे जुड़े विज्ञापनों से न सिर्फ उनके कानूनी अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है.

14:34 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कांग्रेस में TMC और NCPSP के विलय की चर्चा पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा तंज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कांग्रेस में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विलय की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा तंज कसा है. फडणवीस ने इस चर्चा को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. कोई विलीनीकरण की बात करता है और मीडिया उस पर चर्चा करने लगता है." उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियों के नेता बेहद मंझे हुए हैं और कोई भी 'डूबती जहाज' पर पैर रखना नहीं चाहता. कांग्रेस एक डूबती हुई जहाज है, इसलिए वहां कोई नहीं जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर ऐसा होता भी है, तो इससे बीजेपी को ही और अधिक राजनीतिक स्पेस मिलेगा. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह सीधा निशाना संजय राउत की तरफ था. इस बीच, महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर इस मुद्दे पर अलग-अलग सुर देखने को मिल रहे हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने दावा किया है कि एनसीपी की तरफ से पहले विलय का ऑफर आया था. वहीं दूसरी तरफ, एनसीपी (एसपी) की कद्दावर नेता सुप्रिया सुले ने इन दावों को पूरी तरह नकारते हुए साफ किया है कि विलय को लेकर कांग्रेस से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है.

14:01 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार महिलाएं रेस्क्यू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : सेंट्रल जिला पुलिस की नबी करीम थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़गंज के कुतुब रोड स्थित एक इमारत में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि रैकेट संचालित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 11 जून की शाम करीब 7:30 बजे नबी करीम थाना प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुतुब रोड स्थित सारन बिल्डिंग में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई हर्ष, डब्ल्यू/एसआई श्रुति, एचसी सुनील अधाना, एचसी विकास, कांस्टेबल धांसी, कांस्टेबल फेरू और महिला कांस्टेबल निशु शामिल थीं।

12:54 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-6650) में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में बम होने की धमकी भरा एक नोट मिला. इसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का मार्ग बदला गया और लखनऊ एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग (इमरजेंसी लैंडिंग) कराई गई. जानकारी के अनुसार, विमान के वाशरूम में एक टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिस पर "प्लेन में बम है" लिखा हुआ था. क्रू मेंबर्स द्वारा पायलट को सूचित किए जाने के बाद सुबह करीब 8:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी गई. विमान ने सुबह 9:17 बजे लखनऊ में लैंड किया. विमान में 8 नवजात शिशुओं सहित 222 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स (कुल 238 लोग) सवार थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया. विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा करके सीआईएसएफ (CISF) और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) द्वारा सघन तलाशी अभियान और सुरक्षा जांच की जा रही है. इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि वे सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.

12:08 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नासिक के गंगापुर बांध में तीन चचेरे भाइयों और युवती समेत 4 की डूबकर मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित गंगापुर बांध के बैकवाटर में डूबने से एक महिला और तीन नाबालिग चचेरे भाइयों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे सावरगांव इलाके में मातम पसर गया है. पुलिस के अनुसार, नासिक शहर के सावरगांव के रहने वाले तीन किशोर लड़के और एक विवाहित महिला पारिवारिक दावत के बाद बांध के पास घूमने गए थे. पानी में उतरने के बाद गहराई और तेज बहाव का सटीक अंदाजा न होने के कारण एक लड़का गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों लोग भी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गहरे पानी में उतरते चले गए और तेज करंट की चपेट में आकर डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चारों के शवों को पानी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान मयुरी पवन जाधव (21), गणेश सुरेश गोतरणे (16), निखिल मच्छिंद्र गोतरणे (15) और साहिल मनोहर गोतरणे (16) के रूप में हुई है. पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों से बांध के गहरे पानी में न जाने की अपील की है.

11:27 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत पर फंसा पेंच

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर मामले में जेल में बंद 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत याचिका पर फिलहाल पेंच फंस गया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आज ही उनकी जमानत पर अहम फैसला आने वाला था, लेकिन अब इस निर्णय को आगामी सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है. अदालत ने साफ किया है कि वह पूरे मामले की केस डायरी का बारीकी से अध्ययन करने के बाद ही रौशन आनंद की जमानत पर कोई अंतिम फैसला सुनाएगी. अब आगामी सोमवार को जिला जज रूपेश देव की अदालत में इस मामले पर विस्तृत बहस होगी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी की समीक्षा करने के बाद ही कोर्ट तय करेगी कि रौशन आनंद को जमानत मिलेगी या उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा. इस स्थगन के बाद आरोपी पक्ष को राहत के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

10:21 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खाड़ी क्षेत्र में मारे गए नाविकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध जैसे तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गई है. ओमान के तट के पास 'MT Settebello' नामक वाणिज्यिक तेल टैंकर पर एक भीषण मिसाइल हमला हुआ है. इस जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से 3 नाविकों की इस दर्दनाक हमले में मौत हो गई है. इस घातक हमले के बाद से पूरे समुद्री क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारतीय नौसेना और विदेश मंत्रालय पल-पल की स्थिति पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं. सभी भारतीय जहाजों और नाविकों को इस संवेदनशील क्षेत्र में बेहद सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 24 घंटे काम करने वाली एक विशेष इमरजेंसी हेल्पलाइन भी सक्रिय कर दी है. सरकार ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक नाविक के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि (मुआवजा) देने की बड़ी घोषणा की है.

09:10 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के सिमडेगा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, वाहन में कुल नौ लोग सवार थे जो लोहरदगा से लसिया एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

07:55 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत को 'न्यूट्रल' कहने वालों को विदेश मंत्री जयशंकर का करारा जवाब

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को महज 'न्यूट्रल' (तटस्थ) बताने और रूस से तेल खरीद की आलोचना करने वालों को बेहद सख्त और करारा जवाब दिया है. फिनलैंड में आयोजित 'कुल्टारंटा टॉक्स' (Kultaranta Talks) के दौरान उन्होंने यूरोपीय देशों के दोहरे रवैये को खुलकर आड़े हाथों लिया. जयशंकर ने साफ लहजे में कहा कि जो लोग भारत की रूस से तेल खरीद पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यूरोप द्वारा बेचे गए हथियारों से ही भारत के खिलाफ (पाकिस्तानी) हमले होते रहे हैं. उन्होंने यूरोप को आईना दिखाते हुए कहा, "हमने यूरोप के खिलाफ आज तक कुछ नहीं किया, लेकिन हम पर हमले उन हथियारों से होते हैं जो यूरोप दूसरों को बेचता है." विदेश मंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आज तक किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है, इसलिए आलोचना करने वाले इस बात को अच्छी तरह अपने ध्यान में रखें.

07:52 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी हाईवे पर दुर्घटना पीड़ित की मदद कर रहे ग्रामीणों को एसयूवी ने कुचला, 5 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक सड़क हादसे के पीड़ित की मदद करने के लिए इकट्ठा हुए ग्रामीणों को तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) ने कुचल दिया. इस दोहरे हादसे में कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, पहले एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार संजय तिवारी (33) को पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण संजय को इलाज के लिए सड़क पार ले जाने में मदद कर रहे थे. इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक बेकाबू एसयूवी तेज रफ्तार में आई और ग्रामीणों के समूह को रौंदते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रुकी. हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय तिवारी सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने एसयूवी के मालिक और चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

07:09 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के बेगूसराय जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है。 यहां हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) समेत कुल चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई है。 इस अचानक हुए हादसे के बाद महकमे और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है。प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी ड्यूटी या गश्त पर तैनात थे, तभी यह भीषण दुर्घटना घटित हुई. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

06:52 (IST) 12 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, तीन लोगों की मौत, पांच को बचाया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमारत में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. हाल ही में मालवीय नगर और मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज शुक्रवार का दिन देश की राजनीति, सुरक्षा, कानून और मौसम के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है. दिल्ली से लेकर हैदराबाद और मध्य प्रदेश से लेकर चंडीगढ़ तक आज कई बड़ी गतिविधियां और बड़े इवेंट्स होने जा रहे हैं.

अमरनाथ यात्रा 2026 पर हाई-लेवल बैठक: नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हो रही है. इस साल 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है. बैठक में अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियों की तैनाती, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और ड्रोन सर्विलांस पर गहन चर्चा हो रही है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सेना व पैरामिलिट्री के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद हैं.

तेलंगाना में देश की पहली अनोखी योजना का आगाज: हैदराबाद में आज मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी एक ऐतिहासिक शुरुआत करने जा रहे हैं. राज्य के सरकारी जूनियर कॉलेजों (11वीं और 12वीं) के छात्रों के लिए ‘नाश्ता और मिड-डे मील योजना’ का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है. स्कूल के बाद कॉलेज स्तर पर ऐसी योजना लागू करने वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है, जिससे करीब 1.92 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का मध्य प्रदेश से राज्यसभा नामांकन खारिज होने के बाद आज इस संवेदनशील कानूनी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय है. हालांकि, कोर्ट ने चुनाव नतीजों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, लेकिन कानूनी नजरिए से आज की सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी.

मौसम का मिजाज और मानसून की एंट्री: भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है. बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है और मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 3 दिनों में यह उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में भी दस्तक दे देगा, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सांस्कृतिक और मनोरंजन जगत की हलचल: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में चल रहे समर फेस्टिवल का आज आखिरी दिन है, जहां शाम को ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां होंगी. वहीं, चंडीगढ़ में आज से मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का ‘शेरा इंडिया टूर’ लाइव कॉन्सर्ट शुरू हो रहा है.

दिनभर की इन सभी बड़ी खबरों के पल-पल के लाइव अपडेट्स, वीडियो और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट देखने के लिए News 24 के साथ जुड़े रहिए!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola