हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AI समिट में विरोध प्रदर्शन मामले में विकास चिकारा को मिली अग्रिम जमानत

Breaking News: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज जेल से रिहा हो सकते हैं, कल जमानत मिली थी। वहीं, शिमला में CM सुखविंदर सुक्खू आज हिमाचल का बजट पेश करेंगे। उत्तराखंड में आज कैबिनेट विस्तार संभव है। पांच नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

विज्ञापन

Live Updates

23:02 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि सरकार में कम से कम इतनी तो शालीनता होनी चाहिए कि वह अपने उन पुराने दावों को वापस ले ले, जिनमें उसने कहा था कि UPA सरकार के दौरान रुपये की गिरावट के लिए किसी न किसी तरह प्रधानमंत्री जिम्मेदार थे. अगर यह गिरावट हमारी सरकार के नियंत्रण से बाहर की अंतरराष्ट्रीय ताकतों की वजह से हो रही है, तो मुझे लगता है कि इससे यह भी साफ हो जाता है कि हमारे समय में जो हुआ था, वह भी किन परिस्थितियों में हुआ था. इसलिए मुझे लगता है कि आजकल रुपये में जाहिर तौर पर बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तो हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं... इसलिए मुझे लगता है कि सरकार में इतनी शालीनता भी होनी चाहिए कि वह यह स्वीकार करे कि इस मुद्दे पर UPA की जो पहले आलोचना की गई थी, वह निश्चित रूप से सही नहीं थी.'

20:02 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: USA के बिना, NATO एक कागजी शेर है- डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट किया - "USA के बिना, NATO एक कागजी शेर है। वे परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे... वे तेल की उन ऊँची कीमतों की शिकायत करते हैं जो उन्हें चुकानी पड़ती हैं, लेकिन वे Strait of Hormuz को खोलने में मदद नहीं करना चाहते - जो कि एक आसान सैन्य कदम है और तेल की ऊँची कीमतों का एकमात्र कारण भी है..."

17:26 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली जल बोर्ड ने सिर्फ 25% IFC का पेमेंट करके NOC लेने की दी मंजूरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली जल बोर्ड ने सिर्फ 25% IFC (इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज) का पेमेंट करके NOC लेने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की पहल पर लिया गया है. रुके हुए कंस्ट्रक्शन और रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए यह एक बड़ी राहत है. बाकी बचा IFC बाद में, पानी का कनेक्शन लेते समय देना होगा. 200 वर्ग मीटर तक की प्रॉपर्टीज को IFC से पूरी तरह छूट दी गई है. प्रवेश साहिब सिंह के ऑफिस के मुताबिक, कुल IFC देनदारी 50–70% तक कम हो सकती है.

16:15 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.

15:50 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Riyadh में गोलाबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Riyadh में गोलाबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत. भारतीय दूतावास ने संवेदना जताई. मृतक के परिवार से संपर्क मेंं है भारतीय दूतावास. परिवार को मदद मुहैया कराई जा रही है.

15:02 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI समिट में विरोध प्रदर्शन मामले में विकास चिकारा को मिली अग्रिम जमानत

एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने विकास चिकारा को अंतरिम अग्रिम जमानत दी। वह भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव हैं। उन्हें कल अपराध शाखा कार्यालय में जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। मामले की आगे की सुनवाई 28 मार्च को होगी।

15:01 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु से 33 बांग्लादेश नागरिक निर्वासित

तमिलनाडु | सलेम जिले के अत्तूर स्थित विशेष शरणार्थी शिविर में रह रहे कुल 33 बांग्लादेशी नागरिकों को तिरुचिरापल्ली से निर्वासित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों को विभिन्न मामलों के संबंध में और वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इस समूह में 25 पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे।

14:49 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के समर्थन में भोपाल में काली पट्टी पहनकर नमाज अदा

भोपाल में एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताज उल मस्जिद में आज अलविदा की नमाज पढ़ी गई, जहां ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ेमनई और ईरान में सैकड़ो बेगुनाहों की हत्या का विरोध काले कपडे, काली पट्टी हाथों में बांधकर जताया गया, लोगों ने कहा कि इस बार ईद भी सादगी से मनाई जाएगी । लोगों ने दुनिया में अमन और चैन की दुआ भी मांगी

14:13 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली को मिलीं 300 नई ईवी बसें

दिल्ली को 300 नई EV बसें मिलीं हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई EV बसों को हरी झंडी दिखाई। ⁠मात्र एक वर्ष में ही 2000 से भी अधिक EV बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगी हैं। नानकसर-गाजियाबाद के बीच इंटर स्टेट सर्विस की शुरुआत हुई। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के वर्ल्ड क्लास कार्यालय का शिलान्यास हुआ। ⁠EV सब्सिडी पोर्टल दुबारा खोला गया।

13:50 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नए मंत्रियों ने सीएम से की मुलाकात

उत्तराखंड मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैरा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की।

13:45 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी से मिले दिल्ली के नवनियुक्त उप राज्यपाल

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

12:18 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किए 3 कैविएट आवेदन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिकाओं (एसएलपी) के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में तीन कैविएट आवेदन दायर किए हैं। इन याचिकाओं में आबकारी नीति मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों को चुनौती दी गई है और मामले को स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

11:17 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने 3 विधायकों को दिया नोटिस

बिहार में राज्यसभा चुनाव से नदारद रहे 3 कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने नोटिस भेजा है।
11:07 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में सीएम हिमंता ने किया रोड शो

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कामरूप (मेट्रो) जिला परिषद कार्यालय की ओर अपना रोड शो शुरू किया। वे आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

10:51 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंत्री राम कृपाल ने तेजस्वी पर साधा निशाना

पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को हर बात का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। आपने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, यह अच्छी बात है, लेकिन आप इसे भी राजनीतिक रंग क्यों दे रहे हैं? बिहार पूरी तरह सुरक्षित है, बिहार प्रगति कर रहा है और एक विकसित राज्य बनेगा। यह मुख्यमंत्री का सपना है और इस सपने को पूरा करने के लिए काम जारी है।

10:29 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम स्टालिन ने विपक्ष पर साधा निशाना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 19 मार्च, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीट बंटवारे की वार्ता के लिए दिल्ली की यात्रा करने वाले विपक्ष के नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी (ईपीएस) की कड़ी आलोचना की है।

10:28 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा विधायकों खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) से मुलाकात की, जो आज राजभवन में पद की शपथ लेंगे।

09:45 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मान सरकार का उद्योग क्रांति की तरफ बड़ा कदम

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। आज से पंजाब में भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट लुधियाना में शुरू होगा। 115 एकड़ में फैले इस प्लांट में टाटा स्टील ने 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्लांट के शुरू होने से पंजाब के 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

09:01 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूंछ में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में भारी हिमपात के बाद मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम जारी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 79 आरसीसी टीम संपर्क बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।

https://x.com/ANI/status/2034825428331094323?s=20

08:58 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में आज कैबिनेट विस्तार संभव

उत्तराखंड में आज कैबिनेट विस्तार संभव है। पांच नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। अगले साल चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

08:58 (IST) 20 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज वृंदावन दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वृंदावन दौरे पर रहेंगी। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी।

Breaking News: आज 20 मार्च है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वृंदावन दौरे पर रहेंगी। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज जेल से रिहा हो सकते हैं, कल जमानत मिली थी। वहीं, शिमला में CM सुखविंदर सुक्खू आज हिमाचल का बजट पेश करेंगे। उत्तराखंड में आज कैबिनेट विस्तार संभव है। पांच नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। अगले साल चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

आज की हर छोटी-बड़ी अपटेड जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola